Google Analytics —— Meta Pixel

Kalindi Express Hits LPG Cylinder : ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखा गया था LPG सिलेंडर, और…

Kalindi Express Hits LPG Cylinder : कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल को लेकर उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है. आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है. इसके साथ मामले की जांच आईबी को सौंप दी गई है. इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ को रेलवे की नई परियोजना के लिए मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, इन प्रोजेक्टों पर होगा इन्वेस्टमेंट, पढ़े पूरी खबर

माना जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल बोतल का मिलना सामान्य मामला नहीं है. यह सीधा सीधा किसी बड़ी साजिश का संकेत दे रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. यूपी बीते कई महीने से रेलवे ट्रैक पर संवेदनशील चीजें रखकर लगातार ट्रेन पलटने की साजिश हो रही है।

 ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम
ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम

ताजा घटना अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट का है. आरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक बर्राराजपुर रेलवे स्टेशन से कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन करीब 2.5 किलोमीटर आगे चली ही थी कि रेलवे ट्रैक पर रखे LPG गैस सिलेंडर से टकरा गई. इससे जोर का धमाका हुआ. गनीमत रही कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और बड़ा हादसा टल गया.इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने जांच की तो पता चला कि रेलवे ट्रैक पर ना केवल रसोई गैस का सिलेंडर रखा था, बल्कि वहीं पर पेट्रोल भरी बोतल, माचिस एवं अन्य संवेदनशील सामान भी रखे थे। (Kalindi Express Hits LPG Cylinder )

लोको पायलट की सूझबूझ से टल गया हादसा
ट्रेन के चालक ने समय रहते ट्रैक पर रखे सिलेंडर को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसके बावजूद ट्रेन सिलेंडर से टकराई, लेकिन चालक की सूझबूझ से सिलेंडर पटरी से दूर हट गया। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। ट्रेन को करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर रोका गया। जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

यूपी में पहले भी सामने आई थी ऐसी घटना
उत्तर प्रदेश में ट्रेन दुर्घटनाओं की यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के ट्रैक पर भी इसी तरह बाहरी चीजों को रखा गया। इन घटनाओं के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वह इस बात का खास ध्यान रखें कि कोई भी शख्स पटरियों से छेड़छाड़ या पटरियों पर कोई बाहरी चीज ना रखे।

साजिश में शामिल आरोपियों की तलाश
रेलवे और पुलिस प्रशासन ने साजिश में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई नए कदम उठाए हैं। सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है और ट्रैक की निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले रेलवे पुलिस ने एक ऐसे यू ट्यूबर को गिरफ्तार किया था, जो ट्रेन की पटरी पर गैस सिलेंडर, पत्थर और साइकिल जैसी चीजों को रखकर उसका वीडियो शूट करता था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। (Kalindi Express Hits LPG Cylinder )

Back to top button
error: Content is protected !!