Google Analytics —— Meta Pixel

Bulldozer Action in CG: मजार की गेट पर चला बुलडोजर, मस्जिद के नाम पर किया अवैध कब्जा, दुकान-दफ्तर सब जमींदोज

Bulldozer Action in CG : मस्जिद के आसपास अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। मस्जिद के आसपास अवैध कब्जे पर निगम ने सोमवार को कार्रवाई की। लगभग चार घंटे तक अवैध कब्जे को हटाने का अभियान चला। मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई का है। यहां सुपेला स्थित मस्जिद सैलानी बाबा दरबार (करबला मैदान) के आसपास अवैध कब्जा था। तीन दिन पहले ही भिलाई नगर निगम ने सभी को नोटिस जारी किया था। नोटिस का समय खत्म होने पर सीधे बुलडोजर एक्शन हुआ।

यह भी पढ़े :– Kalindi Express Hits LPG Cylinder : ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखा गया था LPG सिलेंडर, और…

ढाई एकड़ पर अवैध कब्जा
अफसरों के मुताबिक, 1984 में साडा (स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने रायपुर-भिलाई मार्ग (जीई रोड) के किनारे करबला समिति को मस्जिद निर्माण के लिए 500-800 वर्ग फीट जमीन दी थी। इस पर आरोप है कि ढाई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इस अवैध कब्जे वाली जमीन पर दुकानें, मजार, शादीघर और बड़ा गेट का निर्माण किया गया।

हाईकोर्ट ने दिया कार्रवाई का निर्देश
मिली जानकारी के मुताबिक यह अवैध कब्जा सैलानी दरबार के नाम पर किया गया है। अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर को 120 दिनों में निर्णय लेने का समय दिया था। इसके बाद निगम आयुक्त ने 3 दिन पहले कब्जाधारियों को नोटिस चस्पा किया था। निगम ने कब्जा खाली करने के लिए कहा था। लेकिन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। (Bulldozer Action in CG)

छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई
अफसरों ने जानकारी दी कि, नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटा, जिसके बाद निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। निगम ने बताया कि यहां पर कई सालों से अवैध कब्जा किया। जिसके बाद उस जमीन पर दुकानें, मकान, मजार और अन्य चीजें विकसित कर ली गईं। इसे तोड़ने के लिए 10 जेसीबी, 30 डंफर, 2 चेन माउंटर लगाए गए हैं। इसे भिलाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। (Bulldozer Action in CG)

Back to top button
error: Content is protected !!