Haryana Election 2024 : कांग्रेस के हाथ नहीं आया ‘झाड़ू’, AAP ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

Haryana Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस लिस्ट के आने के बाद ये साफ हो गया है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन नहीं हो पाया है. ऐसे में अब दोनों दल अपने-अपने दम पर चुनावी मैदान में होंगे.
यह भी पढ़े :- Bulldozer Action in CG : मजार पर चला बुलडोजर, मस्जिद के नाम पर किया अवैध कब्जा, दुकान-दफ्तर सब तोड़े
वहीं, आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में अनुराग ढांडा का भी नाम है, उन्हें कलायत से उम्मीदवार बनाया गया है. पुंडरी विधानसभा से पार्टी ने नरेंद्र शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. भिवानी से इंदु शर्मा तो वहीं मेहम विधानसभा से विकास नेहरा को टिकट मिला है.
कांग्रेस से गठबंधन पर नहीं बनी बात
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के गठबंधन होने की चर्चाएं चल रही थी। विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर आप कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी। लेकिन अब आप ने अपने 20 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि अभी तक दोनों दलों की ओर से गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप का गठबंधन नहीं होगा। (Haryana Election 2024)
5 अक्टूबर को होगी वोटिंग
बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। (Haryana Election 2024)





