Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM विजय शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

Deputy CM in Sahaspur: डिप्टी CM विजय शर्मा को सुबह कवर्धा के ग्रामीणों का फोन कॉल आया कि सहसपुर लोहारा विकासखंड के खोलवा और सिघंनपुरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। डिप्टी CM शर्मा ने जानकारी मिलते ही कलेक्टर जनमेजय महोबे के साथ सुबह ही खोलवा और सिघंनपुरी पहुंचकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। डिप्टी CM शर्मा ने राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

यह भी पढ़ें:- जनता की भागीदारी से ही विकास संभव: डिप्टी CM विजय शर्मा

इस दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा ने ग्रामीणों का हाल जाना और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। डिप्टी CM ने लोगों की कठिनाइयों को समझते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाने और सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। डिप्टी CM शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए और कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर है। जल्द ही क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाएगी। (Deputy CM in Sahaspur)

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करें, ताकि लोगों को राहत कार्यों का लाभ मिल सके। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता सरकार की प्राथमिकता है और इस आपदा की घड़ी में हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। डिप्टी CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सर्वेक्षण कार्य करें और आवश्यक राहत सामग्री की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए सटीक योजना बनाएं। (Deputy CM in Sahaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!