Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में एक दशक बाद हो रही नगर सैनिकों की भर्ती, 21 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल

Chhattisgarh Home Guard Vacancy: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्रवाई शुरू हो गई है। बिलासपुर संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन और SDRF मैदान पर 16 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्रवाई संपन्न होगी। नगर सैनिकों के 465 पदों के लिए लगभग 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण और SP रजनेश सिंह ने भरनी परसदा स्थित अग्निशमन और SDRF मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:- किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल

अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के DIG एस.के. ठाकुर ने बताया कि स्वीकृत 465 पदों में से 200 पद नगर सैनिकों के और 265 पद महिला छात्रावासों में महिला नगर सैनिकों के हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा मैदान में होगी। दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी। पुरूष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ को छोड़कर बाकी तीनों प्रतियोगिताएं होंगी। नगर सैनिकों के 200 पदों में से बिलासपुर जिले के लिए 75 पद और मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा समेत जांजगीर-चांपा जिले के लिए 25-25 पद शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को तिथिवार कॉल-लेटर जारी कर दिया गया है। (Chhattisgarh Home Guard Vacancy)

दक्षता परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी-सी सर्टिफिकेट, हैवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, संभाग स्तरीय या उच्च स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा। बिलासपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भरनी परसदा स्थित अग्निशमन और SDRF मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने भर्ती मैदान के समतलीकरण, मैदान की घेराबंदी और बैरिकेडिंग, विभिन्न इवेन्ट्स के लिए जरूरी व्यवस्था, मेडिकल टीम, पेयजल, कूड़ादान, चलित शौचालय, भर्ती मैदान और उसके आसपास कानून-व्यवस्था समेत यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। DFO सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के CEO रामप्रसाद चौहान भी इस दौरान मौजूद थे। (Chhattisgarh Home Guard Vacancy)

Back to top button
error: Content is protected !!