Google Analytics —— Meta Pixel

Bank Holiday: आज से 5 दिनों तक बंद रहेगा बैंक, जानें आपके शहर में कब होगी छुट्टी?

Bank Holiday: अगर आपको भी आज बैंक से जुड़ा कोई काम है तो जल्द ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, आज यानि 14 सितंबर से अगले कुछ दिन तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा. फेस्टिव सीजन के चलते बैंकों में छुट्टियों की भरमार है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर बाजी, पांच युवक पकड़े गए

सितंबर, 2024 में कई त्योहार पड़ रहे हैं. इस कारण बैंकों में लगातार 9 दिन की छुट्टी रहने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक महीने की शुरुआत से पहले ही छुट्टियों (Bank Holiday) की लिस्ट जारी कर देता है. इसमें पब्लिक बैंक से लेकर प्राइवेट बैंक, ग्रामीण बैंक आदि जैसे सभी बैंकों की सूची को राज्यों के हिसाब से जारी किया जाता है।

14 सितंबर से 18 सितंबर तक अलग-अलग राज्यों द्वारा निम्नलिखित बैंक अवकाश मनाए जाएंगे, लेकिन सभी राज्य नीचे उल्लिखित सभी तारीखों पर छुट्टियां नहीं मनाएंगे।

डेट दिन कारण कहां रहेगा बंद
14 सितंबर शनिवार दूसरा शनिवार/ओणम पूरे भारत / केरल में
15 सितंबर रविवार रविवार / थिरुवोनम पूरे भारत / केरल में
16 सितंबर सोमवार ईद-ए-मिलाद पूरे भारत में
17 सितंबर मंगलवार इंद्र जात्रा सिक्किम
18 सितंबर बुधवार श्री नारायण गुरु जयंती केरल

सितंबर 2024 में इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी (Bank Holiday)
14 सितंबर, 2024-दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे.
15 सितंबर-2024-रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
16 सितंबर, 2024-बारावफात के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
17 सितंबर, 2024-मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंकों बंद रहेंगे.
18 सितंबर, 2024-पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा.
20 सितंबर, 2024-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
21 सितंबर, 2024-श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाले हैं.
22 सितंबर, 2024-रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
23 सितंबर,2024-महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा.
28 सितंबर, 2024-चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों बंद रहेंगे.
29 सितंबर, 2024-रविवार के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं.

ऐसे होगा काम
सितंबर के महीने में त्योहारों और जयंती के कारण कई लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं. ऐसे में लंबी छुट्टियों के बाद भी आपके कई जरूरी कार्य नहीं रुकेंगे. कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Back to top button
error: Content is protected !!