Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर बाजी, पांच युवक पकड़े गए

Vande Bharat Train : महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train ) पर पथराव की खबर  है. यहां बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया जिसमें ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशे तोड़ डाले. सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियों समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाले है. आर पी एफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को आज ही रेलवे कोर्ट में पेश करेगी.

RPF के अधिकारी परवीन सिंह ने बताया, ‘कल वंदे भारत ट्रेन जो 16 तारीख से चलने वाली है, उसका ट्रायल रन था. वह महासमुंद से सुबह 7.10 पर निकली. 9 बजे के करीब बागबाहरा के पास में कुछ असमाजिक तत्वों ने चलती गाड़ी पर पथराव कर दिया. ट्रेन (Vande Bharat Train ) में हमारी सपोर्टिंग पार्टी हथियार के साथ थी. उन्होंने सूचना दी. सूचना के बाद तुरंत एक टीम गई और उसने जांच की और पांच आरोपी पकड़े गए. पांच आरोपियों के नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव. ये पांचों बागबाहरा के हैं. ये असमाजिक तत्व हैं. रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत इसमें कार्यवाही की जा रही है.पत्थरबाजी में तीन कोचों के शीशे टूट गए है.

पहले भी सामने आ चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
यह पहली बार नहीं है, जब वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है. इससे पहले भी कई शहरों में वंदे भारत पर पत्थर फेंके जा चुके हैं. कुछ दिन पहले ही लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22346) पर अज्ञात शख्स ने पत्थरबाजी की थी. यह घटना वाराणसी के आसपास बुधवार रात हुई.रात करीब 8.15 बजे आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन के C5 के खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

पिछले दिनों जुलाई में गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) ट्रेन पर अराजकतत्वों ने पत्थर फेंके हैं. इसमें कई खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं. पत्थर लगने से कोच संख्या C1, C3 और एग्जीक्यूटिव कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं. अचानक ट्रेन पर हुए पथराव से यात्री घबरा गए और कोच के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई.

प्रदेश की दूसरी वंदे भारत
दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रदेश की दूसरी वंदे भारत होगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत शुरू हुई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!