Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू पहुंचे अस्पताल, विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के स्वास्थ्य की ली जानकारी

MLA Dr. Sampat Agarwal :  केंद्रीय मंत्री तोखन साहू  ने आज रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल (MLA Dr. Sampat Agarwal) से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:- ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत

तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल (MLA Dr. Sampat Agarwal) के इलाज की जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने विधायक जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके बसना विधानसभा परिवार के ढाई लाख सदस्य सहित पूरे छत्तीसगढ़वासी आपके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपके अस्वस्थ होने से लोग चिंतित हैं। लेकिन मैं उन्हें विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि सबके चहेते लोकप्रिय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल (MLA Dr. Sampat Agarwal )भाजपा के डबल इंजन की सरकार की तरह बसना विधानसभा के विकास कार्यों को रफ्तार देने डबल एनर्जी के साथ जल्द ही बाउंस बैक कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!