ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत

Road Accident in Rajasthan: देश में सड़क हादसा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला राजस्थान के बूंदी का है, जहां एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे कोटा रेफर कर दिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि शव कार में बुरी तरह से फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। कार सवार लोग मध्यप्रदेश के देवास के निवासी हैं।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने 6 नए वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कार्यक्रम को भी किया संबोधित
जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग खाटूश्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच हिंडोली इलाके के जयपुर नेशनल हाईवे-21 में यह हादसा हो गया। SP हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि MP के देवास से 9 लोग 14 सितंबर की रात खाटूश्याम के दर्शन के लिए निकले थे, जो कोटा होते हुए हिंडोली पहुंचे। इस बीच हिंडोली थाना क्षेत्र के हाईवे की पुलिया के पास गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार बुरी तरह फंस गए। (Road Accident in Rajasthan)
ASI को राहगीरों ने दी सूचना
मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगी लाल, महेश, राजेश और पूनम के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। SP मीणा ने बताया कि हादसे से पहले सदर थाने के ASI हरिशंकर शर्मा गश्त पर निकले थे, जिन्हें राहगीर ने हादसे की सूचना दी। इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना दी। शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को निकाला गया। (Road Accident in Rajasthan)
MP के CM यादव ने जताया दुख
वहीं हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायलों के समुचित इलाज के लिए राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं। बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। बागली विधायक मुरली भंवरा ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है। (Road Accident in Rajasthan)
सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है। राजस्थान के अधिकारियों से भी बात हो रही है। घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज देने की व्यवस्था की जा रही है। ये सभी बंजारा समुदाय से आते हैं। टीम पता कर रही है कि इनके पास संबल कार्ड है या नहीं। बता दें कि राजस्थान में सड़क हादसों की संख्या साल-दर-साल बढ़ती ही जा रही है। हाईवे में हादसों के मामले में राजस्थान देश में दसवें नंबर पर हैं। वहीं मौतों के मामले में चौथे नंबर पर हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के नेशनल हाईवे पर 2021 में 6424 हादसे हुए, जिनमें 3839 लोगों की मौतें हुई हैं। (Road Accident in Rajasthan)



