छत्तीसगढ़ में हर गरीब को मिलेगा पक्का आवास, जरूरतमंदों के लिए तेजी से हो रहा काम: साव

Sao on PM Awas: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों जरूरतमंदों के लिए तेजी से आवास का निर्माण कराया जा रहा है। डिप्टी CM अरुण साव ने शहरी इलाकों में आवास निर्माण को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि शहरी इलाकों में आवास निर्माण की योजना के दोनों घटकों लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC) और किफायती आवास निर्माण (एएचपी) में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इस संबंध में उन्होंने योजना में बीते 5 सालों में किए गए कामों की तुलना में पिछले 6 माह में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रगति का तुलनात्मक जानकारी भी दी।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए फिर बढ़ी तारीख, अब 31 अक्टूबर तक मिला मौका
डिप्टी CM साव ने बताया कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण योजना अंतर्गत हितग्राही द्वारा स्वयं के अधिकार की भूमि पर आवास का निर्माण स्वयं किया जाता है। इस योजना अन्तर्गत कुल 2 लाख 24 हजार 310 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें 1 लाख 63 हजार 939 आवास पूर्ण एवं 45 हजार 700 आवास प्रगतिरत हैं। डिप्टी CM साव ने बताया कि भागीदारी में किफायती आवास निर्माण में झुग्गी, स्लम, गैर-स्लम में निवासरत पात्र हितग्राहियों के लिए निर्मित समूह आवासों में व्यवस्थापित किया जाता है। योजना अंतर्गत कुल 40 हजार 503 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें 20 हजार 99 आवास पूर्ण और 17 हजार 973 आवास प्रगतिरत हैं। (Sao on PM Awas)
डिप्टी CM अरुण साव ने दी जानकारी
डिप्टी CM अरुण साव ने बताया कि इसके अंतर्गत 2015 से 2023 तक 8 साल में सिर्फ 40 प्रतिशत यानी 16185 आवास पूर्ण किए गए। जबकि बीते 6 माह में 10 प्रतिशत यानि 3914 आवास पूर्ण किए गए। अक्टूबर-2015 से नवंबर-2023 तक 39 प्रतिशत यानी 15751 आवासों का आवंटन और 23 प्रतिशत यानी 9393 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों में व्यवस्थापित किया गया। जबकि बीते 6 माह दिसंबर से मई तक 9 प्रतिशत यानी 3501 आवासों का आवंटन समेत 13 प्रतिशत यानी 5279 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों में व्यवस्थापित किया गया। साव ने योजना अंतर्गत वित्तीय प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत आवासों के लिए कुल 6696 करोड़ अनुदान राशि (केंद्रांश और राज्यांश) स्वीकृत है। स्वीकृत राशि में से 5477 करोड़ राशि प्राप्त हुई है। प्राप्त राशि में से 5160 करोड़ का व्यय किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उनका स्वयं का आवास हो और हमारी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। (Sao on PM Awas)



