Murder in Sukma: छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में फिर 5 की हत्या, फैली सनसनी

Murder in Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला कोंटा और जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। हत्या करने वाले सभी आरोपी उसी ग्राम के हैं । थाना कोंटा के कैंप मुरलीगुडा के समीप स्थित ग्राम इटकल की यह पूरी घटना है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के इटकल गांव में हुई और पीड़ितों की पहचान मौसम कन्ना (34), उसकी पत्नी मौसम बिरी, मौसम बुच्चा (34), उसकी पत्नी मौसम आरजू (32) और एक अन्य महिला करका लच्छी (43) के रूप में हुई है।
हत्या में ये लोग है शामिल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जारी है।
यह भी पढ़े :- Arvind Kejriwal Resign: मैं 2 दिन बाद दूंगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा 2 दिन: केजरीवाल
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसी वारदात
बलौदाबाजार में 2 दिन पहले 4 लोगों की हत्या जादू-टोने के शक में हुई थी। एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल हैं। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले हैं। (Murder in Sukma)
मामला कसडोल थाना क्षेत्र का था। जानकारी के मुताबिक, छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली थी। मरने वालों की पहचान चेतराम (40), जमुना बाई केवट (34), यशोदा बाई केवट (35) और एक साल के बच्चे के रूप में हुई। उनके ऊपर पत्थर तोड़ने के हथौड़े और धारदार हथियार से वार किए गए। (Murder in Sukma)



