Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ : बचाव ही सुरक्षा: कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन हो – मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय परिसर से सभी सुविधाओं एवं उपकरणों से सुसज्जित दो नग एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गोयल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत प्रदत्त दोनों एम्बुलेंस में से एक एम्बुलेंस उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर तथा एक एम्बुलेंस उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर को प्रदाय किए गए हैं। एम्बुलेंस का उपयोग दोनों अस्पतालों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए किया जाएगा।

इसे भी पढ़े:भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस एडमिरल सरमा का निधन, 1971 युद्ध के दौरान थे फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट

मुख्यमंत्री बघेल ने गोयल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के द्वारा प्रदत्त सहयोग की सराहना की और कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इससे शासन के साथ सहयोग के लिए अन्य सामाजिक संगठन भी प्रेरित होकर आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि बचाव ही सुरक्षा है। इसके मद्देनजर वर्तमान दौर में कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए हमें कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना एक बार फिर नये रूप में तेजी से फैलने लगा है। यदि हम सब मिलकर इसके शुरूआती दौर में ही रोकथाम नहीं करेंगे तो इस बीमारी का फैलाव और कई गुना बढ़ जाएगा। इसलिए जरूरी है कि हम तुरंत सुरक्षा मानकों, सावधानी और अन्य जरूरी सभी उपायों का उपयोग शुरू कर दे।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार पुलिस विभाग में हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें सूची

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा तथा गोयल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमेन सुरेश गोयल, प्रबंध निदेशक नरेन्द्र गोयल, उपाध्याय अस्पताल रायपुर के निदेश शैलेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!