Google Analytics —— Meta Pixel

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध कर्म का उत्तम समय और विधि

Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दिनों का बहुत ही खास महत्व है. हमारे परिवार के जिन पूर्वजों का देहांत हो चुका है, उन्हें हम पितृ मानते हैं. मृत्यु के बाद जब व्यक्ति का जन्म नहीं होता है तो वो सूक्ष्म लोक में रहता है. फिर, पितरों का आशीर्वाद सूक्ष्मलोक से परिवारवालों को मिलता है. पितृपक्ष में पितृ धरती पर आकर अपने लोगों पर ध्यान देते हैं और उन्हें आशीर्वाद देकर उनकी समस्याएं दूर करते हैं।

यह भी पढ़े :- केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, 11:30 बजे होगी AAP विधायक दल की बैठक, नए CM के नाम पर लगेगी मुहर

पितृपक्ष (Pitru Paksha 2024) में हम लोग अपने पितरों को याद करते हैं और याद में दान धर्म का पालन करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ नाराज हो जाएं तो घर की तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. वर्ष में पंद्रह दिन की विशेष अवधि में श्राद्ध कर्म किए जाते हैं और इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है. श्राद्ध पक्ष को पितृपक्ष और महालय के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर सर्वपितृ अमावस्या तक पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष कहलाती है।

पितृपक्ष में श्राद्ध की तिथियां (Pitru Paksha 2024)

मंगलवार, 17 सितंबर 2024 – पूर्णिमा का श्राद्ध
बुधवार, 18 सितंबर 2024,- प्रतिपदा का श्राद्ध
गुरुवार, 19 सितंबर 2024- द्वितीय का श्राद्ध
शुक्रवार, 20 सितंबर 2024-तृतीया का श्राद्ध
शनिवार, 21 सितंबर 2024- चतुर्थी का श्राद्ध
रविवार, 22 सितंबर 2024- पंचमी का श्राद्ध
सोमवार, 23 सितंबर 2024- षष्ठी का श्राद्ध और सप्तमी का श्राद्ध
मंगलवार, 24 सितंबर 2024- अष्टमी का श्राद्ध
बुधवार, 25 सितंबर 2024- नवमी का श्राद्ध
गुरुवार, 26 सितंबर 2024- दशमी का श्राद्ध
शुक्रवार, 27 सितंबर 2024- एकादशी का श्राद्ध
रविवार, 29 सितंबर 2024- द्वादशी का श्राद्ध और माघ श्रद्धा
सोमवार, 30 सितंबर 2024- त्रयोदशी श्राद्ध
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024- चतुर्दशी का श्राद्ध
बुधवार, 2 अक्टूबर 2024- सर्वपितृ अमावस्या

किस समय करें श्राद्ध कर्म

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में सुबह और शाम के समय देवी-देवताओं की पूजा होती है. वहीं दोपहर का समय पितरों को समर्पित होता है. इसलिए दोपहर 12:00 बजे श्राद्ध कर्म किया जाता है. श्राद्ध कर्म के लिए कुतुप और रौहिण मुहूर्त सबसे अच्छा माना जाता हैं. जब आपको श्राद्ध कर्म करना हो तो सुबह सबसे पहले स्नान आदि करें और इसके बाद अपने पितरों का तर्पण करें. इसके अलावा श्राद्ध के दिन कौवे, चींटी, गाय, देव, कुत्ते और पंचबलि भोग देना चाहिए और ब्राह्मणों को भोज करवाना चाहिए।

कैसे करें पितृ पक्ष में तर्पण

प्रतिदिन सूर्योदय से पहले एक जूड़ी ले लें, और दक्षिणी मुखी होकर वह जूड़ी पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित करके, एक लोटे में थोड़ा गंगा जल, बाकी सादा जल भरकर लौटे में थोड़ा दूध, बूरा, काले तिल, जौ डालकर एक चम्मच से कुशा की जूडी पर 108 बार जल चढ़ाते रहें और प्रत्येक चम्मच जल पर यह मंत्र उच्चारण करते रहे।

कौन कर सकता है पितरों को जल अर्पण

घर में वरिष्ठ पुरुष सदस्य नित्य तर्पण कर सकता है. या उसके अभाव में घर का कोई भी पुरुष सदस्य तर्पण कर सकता है. पौत्र और नाती को भी तर्पण और श्राद्ध का अधिकार होता है. साथ ही, वर्तमान में स्त्रियां भी तर्पण और श्राद्ध कर सकती हैं. सिर्फ इतना ध्यान रखें कि पितृ पक्ष की सावधानियों का पालन करें।

Back to top button
error: Content is protected !!