Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : घरेलू विवाद में तीर से रेता पत्नी का गला, पति भी झूला फंदे पर

Chhattisgarh : कोरबा जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रहीं, जहा पति ने अपनी पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी, वहीं जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ, तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर की सफाई, दिलाई स्वच्छता की शपथ

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला श्यांग थाना अंतर्गत ठेंगरीमार गांव का है। जहा गांव में एक घर में जगन्नाथ मंझवार (37 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता था। जगन्नाथ मंझवार रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक 12 वर्षीय पुत्र और बूढ़ी मां इतवारो बाई भी रहती थी. सोमवार की शाम जगन्नाथ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख जगन्नाथ की मां पोते को लेकर घर से बाहर चली गई. उसके कुछ देर बाद जब आकर देखी तो उसके होश उड़ गए. घर में बेटे और बहू की लाश पड़ी हुई थी. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Chhattisgarh पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते जगन्नाथ ने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना स्थल से पुलिस ने खून से सने तीर-कमान बरामद किए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जगन्नाथ ने पत्नी की हत्या तीर से की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल Chhattisgarh पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीम
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीम
Back to top button
error: Content is protected !!