Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM हो गए केजरीवाल, LG को सौंपी चिट्ठी, आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Arvind Kejriwal Resignation : जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने दो दिन के भीतर इस्तीफा देने का ऐलान किया था। अपने द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक आज मंगलवार शाम केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री पद का नया चेहरा भी सामने आ चुका है। कई नामों के बाद आतिशी को केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया है। विधायक दल की मीटिंग में आतिशी का नाम प्रस्तावित हुआ था, जिसे सर्वसम्मति से सभी विधायकों ने स्वीकार किया है।

यह भी पढ़े :- PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण

आज शाम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद आतिशी की तरफ से सरकार बनाने की दावेदारी पेश की गई है. एलजी से मांग की है कि जल्द से जल्द शपथ हो। (Arvind Kejriwal Resignation)

मंजूरी मिलते ही आतिशी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेकर कार्यभार संभाल लेंगी। इसी बीच केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर होते ही वो पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे और उन्हें अपना सरकारी आवास भी छोड़ना होगा। (Arvind Kejriwal Resignation)

अब जल्द से जल्द शपथ ग्रहण हो: गोपाल राय
दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस्तीफा पर आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री ने कहा कि जेल से आने के बाद केजरीवाल ने यह ऐलान किया था कि जब तक यहां की जनता उन्हें चुनाव जितवाकर नहीं भेजती है तब तक वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. हमारे विधायक दल की नेता के तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश किया है. अब जल्द से जल्द शपथ ग्रहण होना चाहिए.

Back to top button
error: Content is protected !!