Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Shah on Third Term: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी 3.0 के 100 दिन पूरे होने पर नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिन देशभर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे काफी कार्यकर्ता लगेंगे। PM मोदी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनिया के 15 अलग-अलग राष्ट्रों ने PM मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें:- जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए PM नरेंद्र मोदी, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है। भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार 10 साल समर्पित करने के बाद, भाजपा और हमारे सहयोगियों को इन आम चुनावों में तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है। यह ऐतिहासिक फैसला हमारे नेता को 60 सालों में तीन बार देश की कमान संभालने वाला पहला नेता बनाता है। 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है। (Shah on Third Term)

तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे: शाह

शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में PM नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है। PM मोदी के नेतृत्व में हमने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जब ‘मेक इन इंडिया’ लॉन्च किया गया था तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन मैं गर्व से कहता हूं कि भारत दुनिया का सबसे पसंदीदा विनिर्माण केंद्र बन गया है। तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हुए। इन 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को शुरू किया गया है। इन 100 दिनों को मैंने 14 स्तंभों में बांटा है। (Shah on Third Term)

76 हजार करोड़ से मेगा पोर्ट बनेगा: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का जहां तक सवाल है, 100 दिन में 3 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं हमने घोषित भी की हैं और कार्यान्वयन भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनेगा, जो पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा। जब अमृत काल शुरू हुआ तो PM मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ लोग भारत के विकसित राष्ट्र बनने के महान संकल्प और उसकी विकास यात्रा में भागीदार बने। 140 करोड़ लोगों को इतने बड़े विजन से जोड़ना देश को PM मोदी पर कितना भरोसा है, इसका प्रमाण है। (Shah on Third Term)

25 हजार गांवों को पक्की सड़क: शाह

गृहमंत्री ने कहा कि 100 दिनों में 49 हजार करोड़ की लागत से 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना शुरू की गई है। ये योजना 100 की आबादी वाले गांवों को भी जोड़ेगी। 50,600 करोड़ की लागत से भारत की बड़ी सड़कों को बढ़ाने का निर्णय भी मोदी सरकार ने किया है। वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट का उन्नयन और अगत्ती एवं मिनिकॉय में नई हवाई पट्टी बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम आगे बढ़े हैं। बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और अन्य कई मेट्रो के प्रोजेक्ट भी हमने इन 100 दिन में आगे बढ़ाए हैं। कृषि के क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त में 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए। अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। (Shah on Third Term)

प्याज पर निर्यात शुल्क 40% से 20% किया: शाह

अमित शाह ने कहा कि बुनियादी ढांचे के मामले में हमने 100 दिनों के भीतर महत्वपूर्ण प्रगति की है। हमने 3 लाख करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा और शुरुआत की है। हमने बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटा दिया है और प्याज पर निर्यात शुल्क 40% से 20% किया है। साथ ही एग्री श्योर नाम का एक नया फंड भी हमने लॉन्च किया है। मध्यम वर्ग को भी इन 100 दिनों में कई सारी राहत दी गई है। अब 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। OROP का तीसरा संस्करण लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में और 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में बनेंगे। (Shah on Third Term)

कई हजार नियुक्तियों की घोषणा की: शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के पीएम पैकेज की घोषणा की गई है। 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को इसका लाभ पहुंचने वाला है। 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनी में इंटर्नशिप के अवसर, अलाउंस और एकमुश्त सहायता राशि देने का भी निर्णय हमारी सरकार ने किया है। केंद्र सरकार ने भी कई हजार नियुक्तियों की घोषणा की है। हमारी सरकार राष्ट्र के विकास के लिए स्थानीय भाषाओं के महत्व को पहचानती है। स्थानीय भाषाएं हमारे इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। इसलिए हमारी नई शिक्षा नीति स्थानीय भाषाओं में प्राथमिक शिक्षा को प्राथमिकता देती है। राजभाषा के मुद्दे पर मैंने स्पष्ट कर दिया है कि हिंदी किसी भी स्थानीय भाषा का स्थान नहीं लेती या उससे प्रतिस्पर्धा नहीं करती। (Shah on Third Term)

भारत-म्यांमार के बीच समझौता रद्द: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया। भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान ही वन नेशन वन इलेक्शन लागू करने की योजना है। इसके साथ ही मणिपुर में शांति के लिए वे मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बात कर रहे हैं। शाह ने कहा कि हमने समस्या की जड़, भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि 30 किलोमीटर तक काम पूरा हो चुका है। सरकार ने पूरी 1500 किलोमीटर बॉर्डर पर बाड़ लगाने का बजट मंजूर कर दिया है। घुसपैठ रोकने भारत-म्यांमार के बीच हुए समझौते को रद्द कर दिया है। अब सिर्फ वीजा के जरिए ही एंट्री ली जा सकती है। (Shah on Third Term)

Back to top button
error: Content is protected !!