Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल बाबा झूठ बोलने की एक बड़ी मशीन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Haryana: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के लोहारू और फरीदाबाद में ‘जन आशीर्वाद रैलियों’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प विकसित हरियाणा, विकसित भारत बनाना है। शाह ने कहा कि हरियाणा कहने और देखने में तो छोटा सा प्रदेश है, दिल्ली के नजदीक है, लेकिन पूरा देश हरियाणा को 3 बातों के लिए याद करता है। सबसे पहले मैं मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं, क्योंकि आजादी के बाद मोर्चे पर जितने भी जवान गए हैं, उनमें सबसे ज्यादा जवान हमारी इस वीरभूमि हरियाणा से गए हैं। जब देश में खाद्यान्न आयात करना पड़ता था, देश को जब जरूरत पड़ी उस समय खाद्यान्न के भंडार भरने का काम भी मेरे हरियाणा के किसान ने किया है।

यह भी पढ़ें:- NPS Vatsalya Scheme: अब बच्चों की भी पेंशन पक्की, बजट में हुआ था ऐलान, वित्त मंत्री आज करेंगी इस योजना की शुरुआत

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि अभी ओलंपिक और पैरालंपिक हुए। जब भारत का नाम उस तालिका में आता है, तो हमारा हरियाणा सबसे ऊपर होता है। हरियाणा ने धाकड़ वीर जवान दिए, धाकड़ खिलाड़ी दिए और पूरे देश की भूख मिटाने के लिए अनाज देने का काम भी हमारे हरियाणा ने ही किया है। हरियाणा सेना में सबसे ज्यादा जवान भेजने वाला प्रदेश है। 40 साल से सेना के जवान OROP की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने नहीं दी। इंदिरा जी ने नहीं दिया, राजीव गांधी ने नहीं दिया और सोनिया-मनमोहन ने भी नहीं दिया,लेकिन आपने 2014 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 2015 में वन रैंक-वन पेंशन (OROP) देने का काम किया है। अग्निवीर योजना पर भी कांग्रेस वाले विशेषकर राहुल बाबा राजनीति कर रहे हैं, अफवाह फैला रहे हैं। (Amit Shah in Haryana)

पुलिस ने अग्निवीरों को 20% रिजर्वेशन दिया: शाह

उन्होंने कहा कि जब मैंने यहां के मुख्यमंत्री नायब सैनी से कहा कि भारत सरकार के गृह विभाग ने देशभर की पुलिस ने अग्निवीरों को 20% रिजर्वेशन दिया है, लेकि आप अलग से क्या करोगे तो इन्होंने कहा कि हरियाणा के जितने भी अग्निवीर हैं, उन सभी को मैं हरियाणा में सरकारी नौकरी दूंगा। मैं हरियाणा के युवाओं से कहना चाहता हूं कि ये हुड्डा एंड कंपनी झूठ फैला रहे हैं कि अग्निवीर का बाद में क्या होगा। मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि हरियाणा के एक भी अग्निवीर को अगर वापस आना पड़ता है तो वो नौकरी के बगैर नहीं रहेगा। इसकी जिम्मेदारी भाजपा की है। जम्मू-कश्मीर में राहुल बाबा ने उमर अब्दुल्ला के साथ गठबंधन किया है। उनका कहना है कि वे चुनाव के बाद सारे आतंकवादियों को छोड़ देंगे, पाकिस्तान के साथ वार्ता करेंगे और आतंकवाद के कारण प्रतिबंधित संस्थाओं से प्रतिबंध हटा लेंगे। (Amit Shah in Haryana)

राहुल बाबा झूठ बोलने की एक बड़ी मशीन: शाह

शाह ने कहा कि राहुल बाबा सुन लो हमारी बात, जब तक भाजपा है और मोदी की सरकार है तब तक कश्मीर के ऊपर आंख उठाकर भी कोई देख नहीं सकता। राहुल गांधी हम तो वो पार्टी हैं, जो मानती है कि पाकिस्तान वाला कश्मीर भी भारत का है। मैं हुड्डा साहब से पूछना चाहता हूं कि आपने यहां काफी समय तक राज किया है। आप बताइए कि आप MSP कितनी खरीद करते थे? हुड्डा साहब के समय ज्यादा से ज्यादा 4 फसलें MSP पर ली जाती थीं। जबकि हमारी नायब सिंह सैनी की सरकार 24 फसलों की MSP पर खरीद कर रही है। राहुल बाबा झूठ बोलने की एक बड़ी मशीन है। मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल बाबा आप हरियाणा के चुनाव से पहले स्पष्ट करिए कि कश्मीर में धारा 370 हटाने का जो काम हुआ, वो अच्छा हुआ या बुरा? (Amit Shah in Haryana)

कांग्रेस का काम परिवार कल्याण करना: शाह

अमित शाह ने कहा कि वो संसद में कहते हैं कि अयोध्या में SP के सांसद जीत गए। वो कहते हैं कि हमने अयोध्या के मकसद को हरा दिया। मैं कहना चाहता हूं कि बाबर ने अयोध्या में राम मंदिर तोड़ा था तो हमारा मकसद था वहां राम मंदिर बनाना। PM मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन भी किया और भव्य मंदिर का निर्माण कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की। आपको तय करना है कि भाजपा भरोसेमंद है या कांग्रेस क्रप्ट कांग्रेस। भाजपा का काम समाज कल्याण करना है और कांग्रेस का काम परिवार कल्याण करना है। हमारा संकल्प है- विकसित हरियाणा, विकसित भारत और उनका संकल्प है- अपने परिवार के पोषण करने का। अगर आप यहां तीसरी बार कमल खिलाते हैं तो ओबीसी, दलित, किसान, सेना के जवान और खिलाड़ी… इन सभी के कल्याण का काम भाजपा करेगी। (Amit Shah in Haryana)

देशभक्तों की टोली भाजपा: शाह

गृहमत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए आज हरियाणा को भी तुष्टिकरण से लिप्त करना चाहती है। राहुल गांधी और इनके साथी का एजेंडा है- कश्मीर में धारा 370 को फिर से वापस लाना, लेकिन मैं कहता हूं कि राहुल गांधी आप कितना भी जोर लगा लो, जब तक भाजपा है धारा 370 को कोई वापस नहीं ला सकता। आने वाले 5 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव होने वाला है और आपका एक वोट हरियाणा का भविष्य तय करने वाला है। इस चुनाव में दो खेमें हैं- एक ओर देशभक्तों की टोली जैसी भारतीय जनता पार्टी है और दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों का टोला कांग्रेस पार्टी है। फरीदाबाद में 262 करोड़ की लागत से नया रेलवे स्टेशन बनाया गया। इसमें मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा दी। फरीदाबाद में 7 नई ट्रेनें चलाई। पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि में 30 हजार रेहड़ी पटरी वालों को लोन दिया गया। हमारा संकल्प है- विकसित हरियाणा, विकसित भारत बनाना, जबकि उनका संकल्प है- अपने परिवार का पोषण करना। (Amit Shah in Haryana)

Back to top button
error: Content is protected !!