Lebanon Pagers Explode : पेजर ब्लास्ट से दहला लेबनान, 38 की मौत, 3000 से अधिक जख्मी, इजराइली हैकिंग का दावा
Lebanon Pagers Explode : आतंकी संगठन हिज़्बुल्लाह के सदस्यों ने लेबनान में पेजर से सिलसिलेवार कई विस्फोट किए गए। हमले में 38 नागरिकों की मौत हो गई। विस्फोटों से 3000 से अधिक लोग जख्मी हो गए। दूसरी ओर कहा गया कि यह एक इजराइल का हमला हो सकता है।
यह भी पढ़े :- Balodabazar violence : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 30 सितंबर तक बढ़ी
इजराइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उधर बीरुट के दक्षिणी उपनगरों से सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में लोगों को फुटपाथ पर हाथ या पैंट की जेब में घावों के साथ दिखाया गया है। हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने पहले समूह के सदस्यों को चेतावनी दी थी कि वे मोबाइल फोन न रखें, क्योंकि इसका इस्तेमाल इज़राइल की ओर से उनकी गतिविधियों को ट्रैक करने और लक्षित हमलों को अंजाम देने के लिए किया जा सकता है। (Lebanon Pagers Explode)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेजर्स को हैक करके ब्लास्ट किया गया है। इस हैकिंग के पीछे इजराइल का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। हिजबुल्लाह ने कहा कि वह इस हमले के लिए ‘दुश्मन’ इजराइल को जिम्मेदार मानता है।
हालांकि इजराइल ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये ब्लास्ट मंगलवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुए।
पेजर एक वायरलेस डिवाइस होता है जिसका इस्तेमाल संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर छोटे स्क्रीन और लिमिटेड कीपैड के साथ आता है। इसकी मदद से संदेश या अलर्ट्स को जल्दी प्राप्त किया जा सकता है। (Lebanon Pagers Explode)



