Google Analytics —— Meta Pixel

TEACH Raipur: तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की ओर से 22 सितंबर को होगा विशेष आयोजन

TEACH Raipur: तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन (छत्तीसगढ़) ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाया जाएगा। समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2024 को वृंदावन हाल सिविल लाइन्स, रायपुर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी CM अरुण साव उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई विशिष्ट अतिथि भी समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए तेजी से हो रहा काम: CM विष्णुदेव साय

टहल सिंग साहू, अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ छ.ग., अशोक साहू, अध्यक्ष, प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज छ.ग., डेरहा राम साहू, अध्यक्ष, हरदिहा साहू समाज रायपुर, कन्हैयालाल राठौर, अध्यक्ष, कन्नौजिया राठौर समाज छ.ग., शिवकुमार साहू, अध्यक्ष, केंद्रीय दुबेलिया साहू समाज छ.ग. और अशोक नागपुरे, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर इंजीनियरिंग क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले अभियंताओं का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह के अध्यक्ष इंजीनियर रामनाथ साहू रहेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। (TEACH Raipur)

15 सितंबर को सर विश्वेश्वरैया की जयंती

बता दें कि भारत में हर साल 15 सितंबर को सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। वे भारत के सबसे महान इंजीनियरों में से एक थे। विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर को 1860 में मैसूर रियासत में हुआ था, जो अब कर्नाटक राज्य बन गया है। इनके पिता श्रीनिवास शास्त्री संस्कृत विद्वान और आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। उनकी मां वेंकचाम्मा एक धार्मिक महिला थी। जब विश्वेश्वरैया 15 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। वे हर काम को परफेक्शन के साथ करते थे। भाषण देने से पहले वे उसे लिखते और कई बार उसका अभ्यास भी करते थे। (TEACH Raipur)

Teach Raipur

Back to top button
error: Content is protected !!