Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलवाद की एक ही विचारधारा है- विध्वंस और हिंसा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah on Naxalism: छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ित परिवारों ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साथ ही अपने साथ हुए जुल्म के बारे में बताया। इस दौरान शाह ने कहा कि नक्सलवाद की हिंसा के शिकार ये लोग अपने मानव अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। इनकी पीड़ा देख मन अत्यंत व्यथित है। नक्सलवाद की एक ही विचारधारा है – विध्वंस और हिंसा। ह्यूमन राइट्स की आड़ में अपने लिए ही संवेदना बटोरना नक्सलियों की रणनीति रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के हिंसा के शिकार इन लोगों के जख्म नक्सलवाद की अमानवीयता और क्रूरता के जीवंत प्रतीक हैं। (Amit Shah on Naxalism)

यह भी पढ़ें:- नौकरी की जगह दौड़ा-दौड़ा कर युवा मर जाए: केंद्रीय मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि नक्सलियों ने अपने फायदे के लिए कई लोगों के अधिकारों को तो छीना ही, साथ ही उनकी हिंसा, उनकी IED, उनकी गोलियों और बारूदों ने कई लोगों को मौत के घाट उतारा या जीवन भर के लिए दिव्यांग बना दिया। सुरक्षाबलों के द्वारा मारे गए नक्सलियों के ह्यूमन राइट्स की बात करने वाले लोगों को बिना आंख, बिना हाथ, बिना पैर के जीवन जीने के लिए मजबूर इन लोगों के ह्यूमन राइट्स नजर नहीं आते। छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा से प्रताड़ित बहनों-भाइयों से संवाद कर अत्यंत भावुक हूं। (Amit Shah on Naxalism)

2 साल के अंदर नक्सलवाद खत्म करेंगे: शाह

शाह ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मोदी सरकार 2 साल के अंदर नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर आपके क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित है। मोदी सरकार 31 मार्च, 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त कर देगी। कुछ लोगों को हथियार उठाने वालों के ह्यूमन राइट्स तो दिखते हैं, लेकिन उनकी हिंसा के शिकार लोगों के ह्यूमन राइट्स नहीं दिखते। नक्सल हमलों से प्रभावित होने वाले लोगों की अंतहीन पीड़ा और दर्द को दिखाने के लिए बस्तर शांति समिति ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जिसे सभी को देखनी चाहिए। मानवता के दुश्मन नक्सलवाद ने कैसे इन लोगों के जीवन को उजाड़ दिया। इनका यह दुख ह्यूमन राइट्स का एक तरफा शोर मचाने वाले लोगों के दोगलेपन को भी दर्शाता है। (Amit Shah on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!