Google Analytics —— Meta Pixel

नौकरी की जगह दौड़ा-दौड़ा कर युवा मर जाए: केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Amit Shah in Jharkhand: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने झारखंड के विकास के स्वप्न को पूरा करने, आदिवासियों, ओबीसी और दलितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए साहिबगंज के साथ ही गिरिडीह में परिवर्तन सभा को संबोधित किया। झारखंड के 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। ये परिवर्तन यात्रा आने वाले दिनों में गांव-गांव में जाएगी, घर-घर तक पहुंचेगी। परिवर्तन सिर्फ मुख्यमंत्री का नहीं करना है। परिवर्तन सिर्फ JMM और कांग्रेस की जगह भाजपा की सरकार लाने का नहीं करना है। परिवर्तन इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर यहां भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लाने का है।

यह भी पढ़ें:- कवर्धा कलेक्टर-SP हटाए गए, पूर्व CM बघेल ने कहा- खराबी सिर्फ डिब्बों में नहीं… इंजन को भी हटाना पड़ेगा

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि परिवर्तन, आदिवासियों की बच्चियों और उनके संस्कार को घुसपैठियों के हाथ तबाह करने वाली सरकार को हटाकर करना है। किसानों की आय बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी की समर्थन करने वाली सरकार यहां लानी है। मेरे आदिवासी युवा भाई-बहन यहां से देशभर में रोजगार के लिए जाते हैं। इसकी जगह यहां संथाल परगना में रोजगार लाने वाली सरकार यहां लानी है। हम सिर्फ मुख्यमंत्री बदलना नहीं चाहते, हम झारखंड को बदलना चाहते हैं। झारखंड की रचना भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया है। आज पाकुड़ जिले में ‘हिंदुओं और आदिवासी झारखंड छोड़ो’ जैसे नारे लगते हैं। (Amit Shah in Jharkhand)

आदिवासियों की भूमि को सिर्फ BJP बचा सकती है: शाह

उन्होंने कहा कि आदिवासियों की इस भूमि को सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा बचा सकते हैं। लालू यादव, JMM और राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी का वोटबैंक है घुसपैठिए। वोटबैंक के डर से ये लोग घुसपैठ नहीं रोकते हैं। आप झारखंड की सरकार बदल दो, मैं आपसे वादा करता हूं कि एक एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालने का काम हम करेंगे। हमारे इस प्रदेश में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। हमें इसे रोकना पड़ेगा। ये काम सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है। हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख नौकरी देंगे। हर साल 5 लाख नौकरी मिली क्या? नौकरी की जगह दौड़ा-दौड़ा कर युवा मर जाए, तब तक दौड़ाने का काम हेमंत सोरेन ने किया है। (Amit Shah in Jharkhand)

झारखंड में तीन यात्राएं निकलेंगी: शाह

शाह ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र पलामू में एक यात्रा की शुरुआत हुई। दूसरी यात्रा गिरिडीह से चालू हुई है। इन दोनों यात्राओं का नाम परिवर्तन यात्रा रखा है और तीन यात्राएं निकलेंगी। ये तीनों यात्राएं झारखंड के प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन का संदेश देकर जाएगी। इस सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड के पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड के दलितों के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड के आदिवासियों के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड की माताओं-बहनों के साथ अन्याय करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले 50 साल तक काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को दबा कर रखा। (Amit Shah in Jharkhand)

परिवर्तन यात्रा विकास का स्वप्न लेकर आई: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि फिर मंडल कमीशन की रिपोर्ट इंदिरा गांधी ने लागू नहीं होने दी। राजीव गांधी ने भी इसका विरोध किया। कांग्रेस ने 70 साल तक ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। PM मोदी ने पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी। हमारे झारखंड में जिस प्रकार से घुसपैठ हो रही है, अगर इसी प्रकार से चला तो 25-30 साल में ये घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे। एक बार झारखंड सरकार बदल दीजिए। मैं वादा करता हूं कि झारखंड में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए को चुन-चुन को यहां से बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी। ये परिवर्तन यात्रा झारखंड के विकास का स्वप्न लेकर आई है। ये परिवर्तन यात्रा… PM मोदी के महान झारखंड और विकसित झारखंड के स्वप्न को पूरा करने का मकसद लेकर आई है। (Amit Shah in Jharkhand)

Back to top button
error: Content is protected !!