Google Analytics —— Meta Pixel

कवर्धा कलेक्टर-SP हटाए गए, पूर्व CM बघेल ने कहा- खराबी सिर्फ डिब्बों में नहीं… इंजन को भी हटाना पड़ेगा

Bhupesh Baghel on Kawardha: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे और SP अभिषेक पल्लव को हटा दिया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि खराबी सिर्फ डिब्बों में नहीं हैं, इंजन को भी हटाना पड़ेगा। साहू समाज पूछ रहा है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को क्यों नहीं हटाया जा रहा है? उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले कबीरधाम में कलेक्टर और एसपी को आखिरकार हटाना पड़ा। क्यों हटाना पड़ा? क्योंकि कानून व्यवस्था संभल नहीं रही थी। कितनी शर्मनाक बात है। वैसे भाजपा सरकार में यह आम बात हो चली है।

यह भी पढ़ें:- आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इधर, कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक युवक की पुलिस हिरासत में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने बताया कि युवक को खूब टॉर्चर किया गिया। उसके शरीर पर गंभीर और अंदरूनी चोट के निशान भी मिले हैं।
ये BJP शासित छत्तीसगढ़ की सच्चाई है, जहां कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। साफ है- BJP सरकार में हिंसा बेलगाम हो चुकी है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए युवक और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। BJP की डबल इंजन सरकार को अपनी चुप्पी तोड़नी होगी, जवाब देना होगा। (Bhupesh Baghel on Kawardha)

PCC चीफ बैज ने भी सरकार को घेरा

वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि कवर्धा के लोहारीडीह में विष्णुदेव सरकार खून की प्यासी हो चुकी है। वहां हालत नाजुक है। भाजपा सरकार अंग्रेजों से भी बदतर हो चुकी है। प्रशांत साहू की पुलिस की बेरहम पिटाई के चलते मौत हो गई। उसकी मां समेत कई महिलाओं को जेल में बुरी तरह पीटा गया। विष्णुदेव सरकार को एक मां की आह लगी है, जिसके हिटलरशाही रवैए ने एक मां से उसका बेटा छीन लिया। प्रशांत साहू को न्याय दिलाना छत्तीसगढ़ की हर एक नागरिक का कर्तव्य है, ताकि लोकतंत्र में लगी ऐसी भद्दी कालिख किसी और मां का बेटा ना छीन सके। फिर कोई प्रशांत साहू किसी मूकदर्शक मुख्यमंत्री, सनकी गृहमंत्री और ड्रामेबाज एसपी के पॉवर की भेंट ना चढ़े। (Bhupesh Baghel on Kawardha)

Back to top button
error: Content is protected !!