Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs BAN 1st Test : टीम इंडिया की एक और ऐतिहासिक जीत, बांग्लादेश को चेन्नई में 280 रनों से रौंदा

IND vs BAN 1st Test : बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ‘विजय रथ’ पर सवार टीम इंडिया ने एक और बेहतरीन(IND vs BAN 1st Test  ) 19 सितंबर से 22 सितंबर के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जहां भारतीय टीम 280 रनों से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही।

यह भी पढ़े :- Train Accident : फ‍िर ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा होने से बचा

मैच के हीरो ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन रहे. उन्होंने टीम के लिए पहले पहली पारी में विकट परिस्थितियों में 113 रन की शतकीय पारी खेली. इसके बाद दूसरी पारी में कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए. जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया है।

अकेले अश्विन पड़े बांग्लादेश पर भारी
बांग्लादेश की टीम के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अकेले आर अश्विन भारी पड़े. पहली पारी में जब भारतीय टीम ने 144 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे तो उन्होंने शतक जमाया. 133 बॉल पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 113 रन की बेमिसाल पारी खेली जिसने मैच को पूरी तरह से बदल दिया. दूसरी पारी में जब भारत को विकेट की जरूरत थी तो अश्विन ने 88 रन देकर 6 विकेट झटके और मुकाबला अकेले दम पर लगभग खत्म कर दिया।

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद। (IND vs BAN 1st Test )

Back to top button
error: Content is protected !!