Google Analytics —— Meta Pixel

World Rhino Day : विश्व गैंडा दिवस पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाने का किया आग्रह पीएम मोदी की अपील, बताया सरकार क्या कर रही अनोखा?

World Rhino Day : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर गैंडों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने का भी आग्रह किया, जो भारत में बड़ी संख्या में एक सींग वाले गैंडों का निवास स्थान है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने किया ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का विमोचन, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार ने लिखी है किताब

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “आज, विश्व गैंडा दिवस (World Rhino Day) के अवसर पर, आइए हम अपनी धरती की सबसे प्रतिष्ठित प्रजातियों में से एक- गैंडों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। पिछले कई वर्षों से गैंडों के संरक्षण से संबंधित प्रयासों में जुटे सभी लोगों की सराहना करता हूं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, बोले – जीवन में आनंद और खुशियां अपने हाथ में है

उन्होंने आगे कहा कि, “यह बेहद गर्व की बात है कि भारत बड़ी संख्या में एक सींग वाले गैंडों का निवास स्थान है। मैं असम में काजीरंगा की अपनी यात्रा को भी बड़े प्यार से याद करता हूं और आप सभी से भी वहां जाने का आग्रह करता हूं।

बता दे विश्व गैंडा दिवस (World Rhino Day) हर साल 22 सितंबर को मनाया जाता है और इस दिन गैंडे की सभी पांच प्रजातियों का सम्मान किया जाता है. इन सभी प्रजातियों की बात करें काला, सफेद, बड़ा एक सींग वाला, सुमात्रा और जावन गैंडा. विश्व राइनो दिवस की घोषणा सबसे पहले 2010 में WWF- दक्षिण अफ्रीका द्वारा की गई थी.

Back to top button
error: Content is protected !!