Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का विमोचन, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार ने लिखी है किताब

रामेश्वर वैष्णव द्वारा रचित है पुस्तक

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार रात रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव द्वारा रचित पुस्तक ’मोदी है तो सम्भव है’ का विमोचन किया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, बोले – जीवन में आनंद और खुशियां अपने हाथ में है

विमोचन करते हुए Chhattisgarh के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में उन्होंने साहित्यिक रचना हेतु पुस्तक के लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : आवारा गौवंश का सहारा बनें किसान रमनलाल साहू

इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को अलग अंदाज में मुक्तकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान Chhattisgarh मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर आलोक सिंह, सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल शर्मा, लेखक विजय मिश्रा ’अमित’, सतीश शर्मा, पत्रकार योगेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!