Google Analytics —— Meta Pixel

हार-जीत खेल का हिस्सा…निराश न होकर कड़ी मेहनत से मिलेगी जीत: सांसद राधेश्याम राठिया

State Level Sports Competition: रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 का समापन हुआ, जिसमें लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया शामिल हुए। समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक मार्चपास्ट किया। इस दौरान सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि खुशी की बात है कि रायगढ़ में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आप सभी को यहां खेलने का अवसर मिला। सांसद राठिया ने जीतने वाली टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि हार-जीत खेल का एक अंग होता है। हारने वाली टीम को निराश न होकर खूब मेहनत करना चाहिए, जिससे अगली जीत आपकी होगी। आप सभी को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- देवभोग सरकारी अस्पताल में 6 नन्हे फरिश्तों की गूंजी किलकारी, 15 घंटे में 6 महिलाओं की सफल डिलीवरी

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है आप सभी छत्तीसगढ़ का नाम जरूर रोशन करेंगे। सांसद राठिया ने कहा कि रायगढ़ को जोन बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अंचल के खिलाड़ियों को एक अच्छा अवसर मिलने के साथ सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संभाग से आए बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में रायपुर संभाग बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चौम्पियन बना। इसी तरह व्हॉलीबॉल बालिका 19 वर्ष वर्ग में पहला रायपुर संभाग, दूसरा बस्तर संभाग और तीसरे स्थान पर दुर्ग संभाग रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में पहला रायपुर संभाग, दूसरा दुर्ग संभाग और तीसरे स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग पहले, बस्तर दूसरे और बिलासपुर संभाग तीसरे स्थान पर रहा।  (State Level Sports Competition)

इसी तरह 17 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर संभाग पहले, दुर्ग संभाग दूसरे और तीसरे स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 19 वर्ष बालिका वर्ग में पहले स्थान पर बस्तर, दुर्ग संभाग दूसरे और तीसरे स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 19 वर्ष बालक वर्ग में पहले स्थान पर बस्तर संभाग, दूसरे में दुर्ग संभाग और तीसरे स्थान पर रायपुर संभाग रहा। टेबल टेनिस 14 वर्ष बालिका वर्ग में पहले रायपुर संभाग, दूसरे बिलासपुर संभाग और तीसरे नंबर पर बस्तर संभाग रहा। इसी प्रकार टेबल टेनिस 14 वर्ष बालक वर्ग में पहले स्थान पर रायपुर संभाग, दूसरे में बिलासपुर संभाग और तीसरे में दुर्ग संभाग रहा। टेबल टेनिस 17 वर्ष बालिका वर्ग में पहले स्थान पर दुर्ग संभाग, दूसरे में बिलासपुर संभाग और तीसरे स्थान पर रायपुर संभाग रहा। इसी तरह टेबल टेनिस 17 वर्ष बालक वर्ग में पहले स्थान पर रायपुर संभाग, दूसरे में बिलासपुर संभाग और तीसरे में दुर्ग संभाग रहा। (State Level Sports Competition)

Back to top button
error: Content is protected !!