Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Drive Murder Case: मरीन ड्राइव में फिर मर्डर, कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या

Raipur Drive Murder Case: राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में फिर एक युवक की हत्या हुई है। सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर को 3 लुटेरों ने सुबह 3 बजे मौत के घाट बताया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले 16 सितंबर को मरीन ड्राइव में ही दिनदहाड़े बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें:- देवभोग सरकारी अस्पताल में 6 नन्हे फरिश्तों की गूंजी किलकारी, 15 घंटे में 6 महिलाओं की सफल डिलीवरी

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े है, जो अंबिकापुर का निवासी था। वह सरगुजा कलेक्ट्रेट में ड्राइवर का काम करता था। रविवार को सरकारी अधिकारी को लेकर वह रायपुर आया था। तेलीबांधा तालाब के पास गाड़ी लगाया था, तभी तीन बदमाश मोबाइल लूटने लगे। इसी बीच विवाद हो गया। बीच बचाव के कारण 3 अज्ञात लुटेरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत (Raipur Drive Murder Case) हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक के पेट, पीठ और शरीर अन्य जगहों पर चोट है। इस दौरान युवक ने मदद मांगने की भी कोशिश की, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। युवक को तत्काल इलाज नहीं मिलने और खून ज्यादा बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चाकू मारने वाले 3 बदमाश फरार हैं। तेलीबांधा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। घटना स्थल के आस-पास की CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। (Raipur Drive Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!