Google Analytics —— Meta Pixel

Jivitputrika Vrat : शुभ योग जितिया व्रत कल, जानें जीवित्पुत्रिका व्रत पारण समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Jivitputrika Vrat : हिंदू धर्म में जितिया व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. महिलाएं यह व्रत संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखती हैं. हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया व्रत (Jivitputrika Vrat) रखा जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को विधि विधान के साथ रखने से संतान का हर प्रकार से कल्याण होता है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : अंधविश्वास की इंतहा! तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए कब्र से निकाला महिला का शव, 2 गिरफ्तार

संतान को लंबी आयु और निरोगी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस व्रत में माताएं निर्जला उपवास करती हैं और रात भर जागरण करती हैं. जितिया व्रत की पूजा में जीमूतवाहन की कथा सुनने का विशेष महत्व होता है. आइए जानते हैं इस वर्ष जितिया व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण और महत्व।

जितिया व्रत पूजा मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 24 सितंबर 2024 की दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है, और अष्टमी तिथि का समापन अगले दिन 25 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इसलिए इस वर्ष जितिया व्रत 25 सितंबर, दिन बुधवार को रखा जाएगा।

जितिया व्रत विधि
जितिया व्रत (Jivitputrika Vrat ) की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। इस दिन महिलाएं सुबह स्नान कर एक समय भोजन करती हैं। इसके बाद अगले दिन निर्जला व्रत रहती हैं। शाम में जितिया की पूजा करती हैं और कथा सुनी जाती है। इसके बाद अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

जितिया पूजा विधि
जितिया व्रत के दिन प्रदोष काल में महिलाएं पूजन स्‍थल को गोबर से लीपकर साफ करती हैं। वहीं पर एक छोटा-सा तालाब भी बनाती हैं और इस तालाब के पास पाकड़ की डाल खड़ी कर दी जाती है। इसके बाद तालाब के जल में जीमूतवाहन की मूर्ति स्‍थापित की जाती है। ये मूर्ति कुशा से बनी होती है। इसके बाद धूप-दीप, अक्षत, रोली, फल, फूल आदि से विधि विधान पूजन किया जाता है। इस दिन महिलाएं मिट्टी और गाय के गोबर से चील और सियारिन की मूर्तियां भी जरूर बनाती हैं। इन मूर्तियों को टीका लगाने के बाद जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा पढ़ी या सुनी जाती है।

जितिया व्रत का पारण कब और कैसे करें
इस साल जितिया व्रत का पारण कुछ महिलाएं 25 सितंबर की शाम को करेंगी तो वहीं कुछ 26 सितंबर की सुबह में करेंगी। जितिया व्रत के पारण से पहले विधि विधान पूजा की जाती है। फिर भात, मरुआ की रोटी और नोनी का साग आदि चीजें खाकर व्रत खोल लिया जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!