Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : अंधविश्वास की इंतहा! तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए कब्र से निकाला महिला का शव, 2 गिरफ्तार

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के राजिम के छुरा थाना क्षेत्र में कुछ अंधविश्वासी लोगों द्वारा तंत्र मंत्र काला जादू के लिए कब्र से लाश निकालने का मामला सामने आया है। लाश निकालने के बाद गांव में एक ओर जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : माता कौशल्या मंदिर प्रांगण से चोरी , सी सी टी वी कैमरा में कैद चोर

दरअसल, यह मामला Chhattisgarh के राजिम के छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव का है। बताया जा रहा है कि सिवनी के भुखन विश्वकर्मा की पत्नी की सामान्य तरीके से मौत हो जाने के बाद अंतिम संस्कार कर उसका दफन किया गया था। जिसे गांव के ही कुछ लोग तंत्र मंत्र व काला जादू के लिए लाश को कब्र से बाहर निकाल लिए। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया, छुरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े :- पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें – गृहमंत्री शर्मा

बता दे इसके पहले भी बीते जून महीने में ऐसी घटना सामने आयी थी। जब गरियाबंद जिले के ग्राम पसौद में तंत्रमंत्र काला जादू के लिए कब्र खोदकर रोशनी साहू के शव से अंग निकालने का मामला सामने आया था। शव से गायब दो हाथ व खोपड़ी को ढूंढने व डॉग स्क्वायड की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण फिंगेश्वर थाना पहुंच गए। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर कड़ा प्रहार जारी, नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

Back to top button
error: Content is protected !!