Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : माता कौशल्या मंदिर प्रांगण से चोरी , सी सी टी वी कैमरा में कैद चोर

Kaushalya Mata Mandir  : भगवान राम के ननिहाल ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर (Kaushalya Mata Mandir ) प्रांगण में बीते दिनों चोरी की घटना घटित हुई है । इसकी रिपोर्ट मंदिर हसौद थाना में की गयी है । चोर सी सी टी वी कैमरा में कैद हो गये हैं लेकिन अभी तक पकड़ से बाहर हैं ।

यह भी पढ़े :- पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें – गृहमंत्री शर्मा

घटना विश्वकर्मा पूजा वाली रात की है। 17- 18 सितंबर की दरम्यानी रात मंदिर प्रांगण में रखे गेट सहित अन्य निर्माणाधीन सामग्री की चोरी की गयी है । माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान चंदखुरी के द्वारा थाना में लिखित शिकायत की गयी है कि लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुये बीते दिनों मंदिर परिसर में सी सी टी वी कैमरा लगाया गया है ।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर कड़ा प्रहार जारी, नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

मंदिर (Kaushalya Mata Mandir ) परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है और इसी के लिये प्रांगण में निर्माण सामग्री रखा गया था । निर्माण कार्य समिति द्वारा कराये जाने की जानकारी देते हुये चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का आग्रह किया गया है ।

अभी तक चोरों के न पकड़े जाने से हौसले और बुलंद होने व चोरी की घटनाये बढ़ने‌ को ले आशंकित ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा से मुलाकात की । शर्मा ने थाना प्रभारी सचिन सिंह से चोरों का पतासाजी कर जल्द से जल्द पकड़ने का आग्रह किया है ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना पनप सके । (Kaushalya Mata Mandir )

Back to top button
error: Content is protected !!