Google Analytics —— Meta Pixel

Mumbai Heavy Rainfall Impact: 5 घंटे की बारिश में ही डूबी मुंबई, 4 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद और ट्रेनें-फ्लाइट डायवर्ट

Mumbai Heavy Rainfall Impact: देश के कई राज्यों में एक बार फिर चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है. खासकर मुंबई में हालात खराब हैं. मुंबई में बुधवार को भारी बारिश हुई, निचले इलाकों में पानी भर गया, लोकल ट्रेनें रुक गईं और कम से कम 14 आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आस-पास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए गुरुवार को सुबह 8:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े :- महिला के 30 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कबूला अपराध

मुंबई में भारी बारिश (Mumbai Heavy Rainfall Impact) के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है. मुंबई पुलिस ने शहर और आस-पास के इलाकों के सभी लोगों को सलाह दी है कि वे जितना हो सके घर के अंदर ही रहें. लगातार हो रही बारिश के कारण 25 सितंबर को रात 9:30 बजे ठाणे में मुंब्रा बाईपास पर लैंडस्लाइड हुआ, जिससे इलाके में 3 घंटे से ज़्यादा समय तक ट्रैफ़िक जाम रहा. शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच पवई में 234 मिमी बारिश हुई, जबकि मानखुर्द में 276 मिमी बारिश हुई. इसी अवधि के दौरान घाटकोपर में 259 मिमी और विक्रोली में 186 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मुंबई में भारी बारिश का भारी असर
बुधवार शाम से रात तक हुई बारिश (Mumbai Heavy Rainfall Impact) के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। जलभराव से ट्रैफिक जाम हुआ। मध्य रेलवे को ट्रेनें रोकनी पड़ीं और रूट डायवर्ट किए गए। 14 फ्लाइटों के रूट डायवर्ट किए गए। आज गुरुवार को स्कूलों और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए। कई घंटों तक लोग सड़कों, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर फंसे रहे। मध्य रेलवे की मेन और हार्बर दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

मेन लाइन पर जलभराव के कारण विद्याविहार से आगे सेवाएं रात 8.10 बजे से निलंबित कर दी गईं। ठाणे-बाउंड लाइन पर सर्विस रात 9.10 बजे फिर से शुरू हुईं, जबकि CSMT-बाउंड लाइन रात 9.40 बजे फिर से खुल गईं। दूसरी ओर लोगों को फोन कनेक्शन में भी समस्या आई। शिकायत मिलीं कि पेड़ों के उखड़ने से शहर के कुछ हिस्सों में केबल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुईं।

Back to top button
error: Content is protected !!