Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय अपने बचपन के स्कूली शिक्षक से मिलकर हुए भाव विभोर

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बचपन के स्कूली शिक्षक राजेश्वर पाठक से मुलाकात कर भाव विभोर हो गए। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और अपने शिक्षक का चरण स्पर्श कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़े :- CG Govt Latest Jobs : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर विधि विभाग में 362 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त की मंजूरी

Chhattisgarh के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूजनों का ही आशीर्वाद है कि मैं यहां तक पहुंच पाया हूँ ऐसा कहते हुए उन्होंने अपने शिक्षक से फिर से आशीर्वाद मांगा और उनके शिक्षक ने भी पूरे दिल से आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, 3 घायल

Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय को स्कूल पढ़ाने वाले 94 वर्षीय शिक्षक  राजेश्वर पाठक ने बताया कि जब वे लोयला उच्चतर माध्यमिक शाला कुनकुरी में पढ़ाया करते थे तब मुख्यमंत्री साय छात्र हुआ करते थे। वे बचपन से ही बहुत प्रतिभावान, आज्ञाकारी और विनम्र स्वाभाव के थे। सौम्यता और सरलता उनकी विशिष्ट पहचान थी। जब वे सांसद थे तब भी और मुख्यमंत्री बनने के बाद, जब भी वे मिले तो उनमें वही विनम्रता और वही सम्मान का भाव दिखा जो अद्भुत है।

यह भी पढ़े :- मानहानि मामले में संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की सजा, 25 हजार जुर्माना

Back to top button
error: Content is protected !!