छत्तीसगढ़ में वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, 3 घायल
Chhattisgarh के कोरबा जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत चाकामार गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ग्रामीण झुलस गए। यह घटना तब घटी जब चार ग्रामीण अपने खेत में मूंगफली की फसल पर काम कर रहे थे।
यह भी पढ़े :- मानहानि मामले में संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की सजा, 25 हजार जुर्माना
मृतक की पहचान 35 वर्षीय अंजोर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने तीन साथियों के साथ खेत में काम कर रहा था। अचानक गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, और इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही चारों लोग दूर जाकर गिर पड़े। अंजोर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनका उपचार जारी रहेगा।
आकाशीय बिजली की इस घटना ने इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम के अचानक खराब होने के कारण कोई भी इस तरह की आपदा के लिए तैयार नहीं था। प्रशासन ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और खुले स्थानों पर काम करने से बचें।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने किसानों और अन्य ग्रामीणों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि आकाशीय बिजली से बचने के लिए उचित सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।
राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत
Chhattisgarh के राजनांदगांव के जोरातराई गांव में बीते सोमवार को आसमान से बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें 5 स्कूली बच्चे और 3 ग्रामीण हैं. बताया जा रहा कि दोपहर में हो रही बारिश से बचने के लिए सभी लोग पेड़ के नीचे स्थित खंडहर में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से सभी की मौत हो गई. हादसे में जान गवाने वाले सभी बच्चे जोराताई के रहने वाले थे जो अर्धवार्षिक परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे. अचानक बारिश होने के बाद सभी बच्चे और तीन ग्रामीण पेड़ के नीचे स्थित खंडहर में रुके थे. तभी यह हादसा हुआ। (Chhattisgarh )



