Google Analytics —— Meta Pixel

Festival Special Train : दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पर वेटिंग का टेंशन खत्‍म! त्योहारी सीजन में रेलवे चलाएगा 6000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Festival Special Train : दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में यात्रियों को होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस बार 6000 से ज्यादा विशेष ट्रेनें (Festival Special Train) चलाने का फैसला किया है. रेलवे के इस निर्णय से यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों को खास तौर पर फायदा होगा. त्‍योहार मनाने के लिए देश के विभिन्‍न भागों से इन दोनों राज्‍यों के निवासी ही सबसे ज्‍यादा अपने घरों को जाते हैं. इस वजह से ट्रेनों में सीटों की खूब मारामारी रहती है और कंफर्म ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- Nirmala Sitharaman: केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दर्ज होगी FIR, जानें कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

दो महीने चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे अधिकारी के मुताबिक हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है। उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्वों के दौरान लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम एवं आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की गई है। दो महीने की अवधि के दौरान ये स्पेशल ट्रेनें 6000 से अधिक फेरे लगाएंगी और बड़ी तादाद में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी।

हर साल चलाती है स्पेशल ट्रेन
पिछले वर्ष भी भारतीय रेल द्वारा बड़ी संख्या में त्योहार स्पेशल ट्रेनों (Festival Special Train ) का संचालन किया गया था और इन ट्रेनों ने कुल 4,429 फेरे लगाए थे, जिनके माध्यम से लाखों की संख्या में यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्राप्त हुई थी।

यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए लिया फैसला
जाहिर है कि हर साल दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए ये त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होते हैं। हर साल त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ की वजह से अधिकांश ट्रेनों में दो-तीन महीने पहले से ही टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी त्योहारों के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!