Google Analytics —— Meta Pixel

इस बार जो भी खरीदी वो ‘मेड इन इंडिया’ ही होना चाहिए: PM नरेंद्र मोदी

Mann Ki Baat @114: PM नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 114वें एपिसोड को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की मेरी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने भारत को करीब 300 प्राचीन कलाकृतियों को वापस लौटाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने पूरा अपनापन दिखाते हुए डेलावेयर के अपने निजी आवास में इनमें से कुछ कलाकृतियों को मुझे दिखाया। लौटाई गई कलाकृतियां टेराकोटा, पत्थर, हाथी के दांत, लकड़ी, तांबा और कांसे जैसी चीजों से बनी हुई हैं। इनमें से कई तो चार हजार साल पुरानी है। हमारी ‘संथाली’ भाषा को डिजिटल नवाचार की मदद से नई पहचान देने का अभियान शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें:- ‘मन की बात’ मेरे लिए मंदिर जाकर ईश्वर के दर्शन करने जैसा: PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि संथाली, हमारे देश के कई राज्यों में रह रहे संथाल जनजातीय समुदाय के लोग बोलते हैं। भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में भी संथाली बोलने वाले आदिवासी समुदाय मौजूद हैं। जब हमारे दृढ़ संकल्प के साथ सामूहिक भागीदारी का संगम होता है तो पूरे समाज के लिए अदभुत नतीजे सामने आते हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण है ‘एक पेड़ मां के नाम’- ये अभियान अदभुत अभियान रहा, जन-भागीदारी का ऐसा उदाहरण वाकई बहुत प्रेरित करने वाला है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू किये गए इस अभियान में देश के कोने-कोने में लोगों ने कमाल कर दिखाया है। (Mann Ki Baat @114)

देशवासियों से की ये अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ‘भारत में सृजन’, विषय के तहत 25 चुनौतियां शुरू किए हैं। ये चुनौतियां आपको जरूर दिलचस्प लगेंगे। इस महीने एक और महत्वपूर्ण ? अभियान के 10 साल पूरे हुए हैं। इस अभियान की सफलता में देश के बड़े उद्योगों से लेकर छोटे दुकानदारों तक का योगदान शामिल है। मैं बात कर रहा हूं ‘मेक इन इंडिया’ की… आज मुझे ये देखकर बहुत खुशी मिलती है कि गरीब, मध्यम वर्ग और MSMEs को इस अभियान से बहुत फायदा मिल रहा है। त्योहारों के इस मौसम में आप फिर से अपना पुराना संकल्प भी जरूर दोहराइए। कुछ भी खरीदेंगे, वो ‘मेक इन इंडिया’ ही होना चाहिए, कुछ भी गिफ्ट देंगे, वो भी, ‘मेक इन इंडिया’ ही होना चाहिए। (Mann Ki Baat @114)

Back to top button
error: Content is protected !!