पिछली सरकारों ने कई क्षेत्रों में महिलाओं की एंट्री बंद करके रखी थी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Gift to Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मुझे कई बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पुणे आना था, लेकिन भारी बारिश के कारण मुझे वो कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इससे मेरा तो नुकसान हुआ ही क्योंकि पुणे के कण-कण में राष्ट्रभक्ति है, समाज भक्ति है… ऐसे पुणे में आना अपने आप में ऊर्जावान बना देता है, तो मेरा तो बड़ा नुकसान है कि मैं पुणे नहीं आ सका। हमारा सपना पुणे शहर में जीवन को आसान बनाना है और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- किसी को पीछे न छोड़ने का मतलब है… शांति को बढ़ावा देना: विदेश मंत्री जयशंकर
उन्होंने कहा कि आज भगवान विट्ठल के आशीर्वाद से उनके भक्तों को भी स्नेह उपहार मिला है। सोलापुर को सीधे एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया गया है। यहां के टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता बढ़ाई गई है, यात्रियों के लिए नई सुविधा तैयार की गई है। इससे विठोबा के भक्तों को काफी सुविधा होगी। भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए अब लोग सीधे सोलापुर पहुंच सकेंगे। मैं महाराष्ट्र के लोगों को इन सभी विकास कार्यों के बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। इस रूट पर भी अब मेट्रो चलना शुरु हो जाएगी। स्वारगेट-कात्रज सेक्शन का आज शिलान्यास भी हुआ है। आज ही क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले मेमोरियल की नींव भी रखी गई है। (PM Gift to Maharashtra)
PM मोदी ने कहा कि पुणे शहर में जीवन में आसानी बढ़ाने का हमारा जो सपना है, मुझे खुशी है कि हम उस दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। मेट्रो से जुड़े प्रोजेक्ट हो, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन हो या किसानों के लिए सिंचाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम हों…डबल इंजन सरकार से पहले, महाराष्ट्र के विकास के लिए जरूरी ऐसे कितने ही प्रोजेक्ट डिरेल हो गए थे। भारत आधुनिक हो, भारत का आधुनिकीकरण भी हो, लेकिन हमारे मूलभूत मूल्यों के आधार पर हो। भारत विकसित भी हो, विकास भी करे और विरासत को भी गर्व के साथ लेकर आगे बढ़े। स्कूलों में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का आभाव था, जिसके कारण स्कूल होने के बाद भी स्कूलों के दरवाजे बेटियों के लिए बंद थे। जैसे ही बच्चियांं थोड़ी बड़ी होती थीं, उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ता था। (PM Gift to Maharashtra)
प्रधानमंत्री ने कहा कि सैनिक स्कूलों में बेटियों के एडमिशन पर रोक थी, सेना के अधिकतर कार्यक्षेत्रों में महिलाओं की नियुक्ति पर रोक थी, ऐसे ही कितनी ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नौकरी छोड़नी पड़ती थी। हमने पुरानी सरकारों की उन पुरानी मानसिकताओं को बदला, पुरानी व्यवस्थाओं को बदला। आजादी के पहले, देश में जो सामाजिक हालात थे, जो गरीबी और भेदभाव था, उन हालातों में हमारी बेटियों के लिए शिक्षा बहुत मुश्किल थी। सावित्रीबाई फुले जैसी विभूतियों ने बेटियों के लिए बंद शिक्षा के दरवाजों को खोला, लेकिन आजादी के बाद भी देश उस पुरानी मानसिकता से पूरी तरह मुक्त नहीं हुआ। कितने ही क्षेत्रों में पिछली सरकारों ने महिलाओं की एंट्री बंद करके रखी थी। (PM Gift to Maharashtra)
PM मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले दशकों में हमारे देश में शहरी विकास में योजना और दूरदर्शिता दोनों का अभाव था। महाराष्ट्र की प्रगति के लिए भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचा बहुत जरूरी है, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी उतना ही ज़रूरी है कि विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे। यह तब होगा जब हर वर्ग भारत के विकास में योगदान देगा। यह तब होगा जब महिलाएं विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी। जब महिलाएं सामाजिक बदलाव की अगुआई करेंगी, तो कुछ भी असंभव नहीं है! और महाराष्ट्र की धरती इस सच्चाई की गवाह रही है। (PM Gift to Maharashtra)



