Google Analytics —— Meta Pixel

Israel Airstrike Lebanon : अब लेबनान की राजधानी धुंआ-धुंआ, पहली बार शहर में घुसा इजरायल और उड़ा दी बिल्डिंग, 45 की गई जान, 76 घायल

Israel Airstrike Lebanon : हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग का आगाज कर चुके इजरायल ने सोमवार की सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत को पहली बार दहलाया। यहां इजरायली सेना आईडीएफ ने शहर की इमारत को उड़ा दिया। इस हमले में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की सूचना है। फिलिस्तीनी उग्रवादी ग्रुप पीएफएलपी का कहना है कि हमले में उसके तीन नेता मारे गए। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष में यह पहली बार है जब इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में घुसकर रिहायशी इलाके पर हमला किया है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 30 September 2024: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ताबड़तोड़ हवाई (Israel Airstrike Lebanon) हमले किए, जिसमें कम से कम 45 लोग मारे गए और 76 घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, हमला दक्षिणी लेबनानी गांव ऐन अल-डेल्ब और पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में बाल्बेक-हर्मेल क्षेत्र में किया गया. जिसमें ऐन अल-डेल्ब में 24 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए. जबकि बाल्बेक-हर्मेल में कम से कम 21 लोग मारे गए और 47 अन्य घायल हो गए.

लेबनान में मारे गए लोगों की संख्या
बता दें कि इजरायल हवाई (Israel Airstrike Lebanon) हमले में अब तक कई सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, जबकि हजारों की संख्या में लो घायल हुए हैं. आंकड़ो के मुताबिक, लेबनान में अब तक कुल 1,640 लोग मारे गए हैं, जिनमें 104 बच्चे और 194 महिलाएं शामिल हैं. हिजबुल्लाह के आतंकियों की बात करें तो इजरायल का दावा है कि हमले में कम से कम 20 हिजबुल्लाह आतंकवादी मारे गए , जिनमें हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह समेत दो करीबी सहयोगी भी शामिल हैं.

लेबनान संकट पर सामने आया सऊदी अरब
इजरायली सेना का हिजबुल्लाह पर हमले शुरू होने के बाद सऊदी अरब ने लेबनान संघर्ष पर अपनी “गहरी चिंता” व्यक्त की है। यूएई ने देश की “संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता” का सम्मान करने का आह्वान किया है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, “सऊदी अरब लेबनान में हो रहे घटनाक्रम पर बड़ी चिंता के साथ नजर रख रहा है।” इसमें आगे कहा गया है, “सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करता है, ताकि क्षेत्र और उसके लोगों को युद्ध के खतरों और त्रासदियों से बचाया जा सके।”

Back to top button
error: Content is protected !!