Bihar Flood: बाढ़ से हाहाकार, कोसी के कहर से कई इलाके डूबे, लोगों को बचाने उतरी SDRF की टीम
नदी का तेज बहाव ने तटबंधों को ध्वस्त कर दिया है। अब तक सात तटबंध टूट चुके हैं।
Bihar Flood: बिहार में कोसी, गंडक, बागमती नदी कहर बरपा रही है। अब तक दो गांवों में बाढ़ (Bihar Flood) का पानी घुस गया। करीब तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सात तटबंध टूट गया। दरभंगा के किरतपुर प्रखंड के भभौल गांव के पास कोसी नदी का देर रात भूभौल गांव तटबंध टूट गया है।
इस तटबंध के टूटने से किरतपुर प्रखंड और घन्यश्यामपुर प्रखंड में बाढ़ से तबाही मच गया है। वहीं सीतामढ़ी और शिवहर में कुल पांच तटबंधन को बागमती नदी की तेज धारा ने ध्वस्त कर दिया है। पश्चिम चंपारण के बगहा में तटबंध टूट गया। इस कारण बगहा के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया।
जल संसाधन विभाग दोनों तटबंधों की युद्धस्तर पर मरम्मत में जुटा है। हालांकि, गंडक तटबंध के क्षतिग्रस्त होने से नाराज विभाग ने बगहा के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर जिला प्रशासन से उचित समन्वय नहीं बनाने का आरोप है। रविवार की शाम अत्यधिक दबाव के कारण बगहा-1 में गंडक नदी के बायें किनारे पर स्थित चंपारण तटबंध 4.50 किलोमीटर पर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बेलसंड प्रखंड के मधकाल गांव में बागमती नदी का बायां तटबंध 40 मीटर में क्षतिग्रस्त हो गया।
13 नदियां लाल निशान पार
नेपाल से लगातार पानी आने से सूबे की नदियों में फिर उफान आ गया है। 13 नदियों का जलस्तर रविवार को लाल निशान को पार कर गया। शांत हो रही गंगा भी फिर से बढ़ने लगी है। कई स्थानों पर इसका जलस्तर खतरे के निशान से पार पहुंचा है। अगले 24 से 48 घंटे में तेज बढ़ोतरी की आशंका है।
अगले 24 घंटे में बढ़ेगा जलस्तर
जल संसाधन विभाग के अनुसार रविवार को कोसी और गंडक के अलावा गंगा, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, ललबकिया, अधवारा, महानंदा, घाघरा, लखनदेई, परमान और पश्चिम कनकई नदियों का जलस्तर लाल निशान के ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर में अब भी बढ़ोतरी हो रही है। कोसी सुपौल से खगड़िया तक, गंडक पश्चिम चंपारण से वैशाली तक जबकि महानंदा किशनगंज से कटिहार तक तेजी से ऊपर जा रही है। अगले 24 घंटे में इन सभी स्थानों पर तीनों नदियों के जलस्तर के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की संभावना है।
वीरपुर में कोसी बराज पर भारी दबाव
अत्यधिक जलस्राव के बाद कोसी के वीरपुर बराज पर भारी दबाव उत्पन्न हो गया है। इसे सुरक्षित रखने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास चल रहा है। दरअसल, बराज पर पानी के ओवर टॉप करने के बाद सड़क व इसके गेटों में भारी मात्रा में मलबा फंस गया। इससे पानी के बहाव में परेशानी होने लगी। इसके गेटों पर उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा था। पानी का प्रवाह भी बाधित हो रहा था। हालांकि जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों ने रविवार की शाम तक इन्हें हटाने में कामयाबी पाई। इसके बाद बराज पर बनी सड़क पर आवाजाही शुरू कर दी गई है। (Bihar Flood)
NDRF-SDRF की 16 टीमें तैनात
अपर मुख्य सचिव ने इस बैठक में बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिये. खासतौर पर जिलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित जिलों में आवश्यकतानुसार राहत शिविर, सामुदायिक रसोई व चिकित्सा शिविर की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. बाढ़ से निबटने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 16 टीमें लगी हैं.



