Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

CM Sai Delhi Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं। वे कल रात नई दिल्ली पहुंचे, जो आज यानी 30 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- Bihar Flood: बाढ़ से हाहाकार, कोसी के कहर से कई इलाके डूबे, लोगों को बचाने उतरी SDRF की टीम

वहीं वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन अंतर्गत 6 वार्डों में 41.42 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कैबिनेट मंत्री देवांगन दोपहर 3 बजे वार्ड क्रमांक 51 लाटा देवस्थल में आयोजित भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वे वार्ड क्रमांक 43 जय भगवान गली में नाली मरम्मत कार्य, श्याम नगर में सामुदायिक भवन के पास सिंटेक्स की व्यवस्था और श्याम नगर में दुर्गा पंडाल के पास सिंटेक्स की व्यवस्था लागत 5 लाख का भूमिपूजन करेंगे। (CM Sai Delhi Tour)

यह भी पढ़ें:- Israel Airstrike Lebanon : अब लेबनान की राजधानी धुंआ-धुंआ, पहली बार शहर में घुसा इजरायल और उड़ा दी बिल्डिंग, 45 की गई जान, 76 घायल

वे वॉर्ड क्रमांक 44 के केतू आवास परिसर बीएमएम ऑफिस के सामने बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 46 अयोध्यापुरी पूर्व माध्यमिक शाला छत और फर्श मरम्मत-बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 शक्ति नगर पुष्पपल्लव लाटा में सांस्कृतिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 ग्राम लाटा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 बलगी में निर्मल डेयरी के पास आर.सी.सी. नाली और सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत बल्गीखार में पनिका समाज के समीप मुक्तिधाम में चबूतरा शेड का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 लाटा में देवस्थल के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। (CM Sai Delhi Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!