Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, मनोरा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य निलंबित

Manora Principal Suspended: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, जशुपर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत मनोरा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के तत्कालिक प्राचार्य आर.बी. निराला को निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य निराला द्वारा विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं समेत छात्राओं के साथ अमर्यादित और अशोभनीय व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में सरगुजा संभाग के कमिश्नर गोविंद राम चुरेंद्र ने जिला जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य आर.बी. निराला का निलंबन आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

गौरतलब है कि मनोरा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल गेड़ई के वर्तमान प्राचार्य आर.बी. निराला के खिलाफ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षकों-छात्रों के साथ अमर्यादित और अशोभनीय व्यवहार किए जाने के संबंध में प्रस्तुत शिकायत की जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर से कराई गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी के जांच प्रतिवेदन में निराला का आचरण महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं है, उनका व्यवहार अधीनस्थ महिला शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की ओर इंगित पाया। (Manora Principal Suspended)

यह भी पढ़ें:- Israel Airstrike Lebanon : अब लेबनान की राजधानी धुंआ-धुंआ, पहली बार शहर में घुसा इजरायल और उड़ा दी बिल्डिंग, 45 की गई जान, 76 घायल

निराला का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत है। उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में निराला का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में निराला को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। बता दें कि लगातार मिल रही शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। (Manora Principal Suspended)

Back to top button
error: Content is protected !!