Google Analytics —— Meta Pixel

साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता: डिप्टी CM विजय शर्मा

Deputy CM in Kabirdham: डिप्टी CM विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और दलपुरवा में ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 01 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। डिप्टी CM शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने बिजली और राजस्व के प्रकरणों के तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, मनोरा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य निलंबित

डिप्टी CM ने कहा कि साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए गंगापुर में महतारी सदन के लिए 30 लाख, सीसी रोड के लिए 10 लाख, मंच निर्माण के लिए 03 लाख, ठाकुर देव चौक मंच के पास क्रांकिटकरण के लिए 01 लाख रुपए, ग्राम नवघटा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, मोहगांव में महतारी सदन के लिए 30 लाख रुपए, बंजारी मां डामरीकरण के लिए 43 लाख रुपए और सामुदायिक भवन पुराना पंचायत के पास 5 लाख रुपए का ऐलान किया। (Deputy CM in Kabirdham)

उन्होंने शौचालय के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम खैरझीटी में सीसी रोड मुक्तिधाम रोड़ 3 लाख रुपए, गोठान के पास 2 लाख रुपए, महतारी सदन के लिए 30 लाख रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम बानो में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचलय के लिए 3.50 लाख रुपए, सीसी रोड़ के लिए 5 लाख की घोषणा की। डिप्टी CM शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा के गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। (Deputy CM in Kabirdham)

डिप्टी CM ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेजी से आगे बढ़ाना है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। डिप्टी CM विजय शर्मा ने अलग-अलग गांवों में आयोजित जनसंपर्क के दौरान कहा कि महतारी सदन केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। (Deputy CM in Kabirdham)

डिप्टी CM ने आशा व्यक्त की कि महतारी सदन से गांवों में विकास की नई लहर आएगी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि महतारी सदन से महिलाएं अपने अधिकारों और समस्याओं के बारे में जागरूक होंगी और अपने सामूहिक मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महतारी सदन में कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं नई तकनीकों और कौशलों में प्रशिक्षित हो सकेंगी। (Deputy CM in Kabirdham)

Back to top button
error: Content is protected !!