कांग्रेस का मतलब… कुशासन, करप्शन और अपराधीकरण: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

JP Nadda in Haryana: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने हरियाणा के पंचकूला में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अमेरिका में जाकर कहते हैं कि ‘हम आरक्षण समाप्त कर देंगे’। मैं राहुल गांधी को बता देना चाहता हूं कि वे कान खोलकर सुन ले…आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण सदा रहेगा। इसे कोई हाथ नहीं लगा सकता है। इसके साथ ही नड्डा ने रोहतक स्थित कलानौर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस का मतलब कुशासन, करप्शन और अपराधीकरण है।
यह भी पढ़ें:- साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता: डिप्टी CM विजय शर्मा
उन्होंने कहा कि भाई को भाई से लड़ाओ, जाति को जाति से लड़ाओ, समाज को समाज से लड़ाओ और वोट बैंक की राजनीति करो… ये कांग्रेस का धर्म है, ये कांग्रेस के काम करने का तरीका है। आज दुनिया के आर्थिक जगत को जानने वाले लोग कह रहे हैं कि अगर आर्थिक दृष्टि से कोई आशा है, तो वो भारत से है, मोदी जी से है। 10 साल पहले, जो भारत भ्रष्टाचारी देश कहलाता था, अर्थनीति में 11वें नंबर पर खड़ा था। वहीं भारत आज PM मोदी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पीछे छोड 5वें नंबर की आर्थिक शक्ति बन गया है। PM मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा। (JP Nadda in Haryana)
नड्डा ने कांग्रेस पर कसा तंज
BJP अध्यक्ष ने कहा कि जब PM मोदी ने ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान शुरू किया, तब कांग्रेसी साथी बोलते थे कि गांव के लोग तो अनपढ़ हैं, ये कैसे चलेगा? आज गांव में सब्जी वाला भी पेमेंट QR कोड से लेता है। हरियाणा में कमल खिलने के बाद, हर बुजुर्ग, जिसकी उम्र 70 साल से ज्यादा होगी, उसे सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। मुझे खुशी है ये बताते हुए कि भाजपा सरकार के दौरान हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन पर है। हरियाणा में हुड्डा सरकार के दौरान किसानों को सिर्फ 8 फसलों पर MSP मिलती थी, जबकि आज भाजपा सरकार किसानों को 24 फसलों पर MSP दे रही है और आगे भी देती रहेगी। आप हरियाणा में भाजपा सरकार को चुनिए, अगले पांच साल में दो लाख नौकरियां दी जाएंगी और ये नौकरियां बिना खर्ची और पर्ची के दी जाएंगी। (JP Nadda in Haryana)



