Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से शासकीय अभिभाषक एवं लोक अभियोजक के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में शासकीय अभिभाषक, अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवं लोक अभियोजक के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल ने सर्व के.के. शुक्ला, बालमुकुन्द चंद्राकर, भूपेन्द्र चंद्राकर, सुनील अग्रवाल, निलेश ठाकुर, मनोज वर्मा, विजय भाई, राकेश कुमार सिंह, विजय लांजे, राघवेन्द्र सिंह, यास्मीन बेगम, माॅरिशा छत्तरी, सरोज गुप्ता, विनोद भारत, आदित्य भारत सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरगांव के नवनिर्वाचित महापौर नंदलाल देवांगन और सभापति कृपाराम निषाद को दी बधाई

Back to top button
error: Content is protected !!