Navratri 2024 : दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, 7 घायल

Navratri 2024 : दिल्ली के कालकाजी में एक बड़ा हादसा हुआ. नवरात्रि पूजा के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में करंट फैल गया. करंट की चपेट में आने से एक 9वीं क्लास में पढ़ने वाले लड़के की मौत हो गई. वहीं सात लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जांच के दौरान पता चला कि नवरात्रि के दौरान हैलोजन लाइट लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बिजली का तार टूट गया था और लोहे की रेलिंग के संपर्क में आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ.
यह भी पढ़े :- Kho Kho World Cup : पहली बार खो-खो वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करेगा भारत, 24 देश लेंगे हिस्सा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह हादसा दो और तीन अक्टूबर की देर रात करीब 12:40 बजे हुआ. सूचना मिली कि कुछ श्रद्धालु रामप्याऊ और लोटस मंदिर के संगम स्थल पर दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली के तार में करंट लगने से घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और कुछ घायलों को PCR वैन और ईआरवी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. आनन-फानन में दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली आपूर्ति काट दी गई और लोगों को मौके से हटा दिया गया. (Navratri 2024)
करंट लगने से एक छात्र की मौत
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए. वहीं एक छात्र की मौत हो गई. करंट फैलने की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन किसी तरह बेकाबू हुई लोगों की भीड़ को मौके पर संभाला गया. चार घायलों को एम्स ट्रॉमा अस्पताल और तीन को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिस छात्र की इस हादसे में मौत हुई, वह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती था. (Navratri 2024)



