Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : भाटापारा नगर साहू समाज द्वारा गांधी जयंती पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

भाटापारा : विश्व वंदनीय तैलिक कुल भूषण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर साहू समाज, भाटापारा द्वारा साहू छात्रावास भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में समाजसेवी भंवर सिंह साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश साहू ने की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कल्याणी साहू, सचिव मनीराम साहू, सह सचिव जीत नारायण साव, कोषाध्यक्ष तिलक साहू, छात्रावास प्रभारी नभ साहू, छात्रावास सहायक रवि साहू, समाज सेवक पिलाराम साहू, वरिष्ठ सलाहकार अजय साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमला साहू, संरक्षक डॉ.वीणा साहू, सचिव नीरादेवी साहू, उपाध्यक्ष राजलक्ष्मी साहू, सह सचिव संध्या साहू, वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल साव एवं तुलसी राम साहू, रुखमणी साहू, प्रमिला साहू, सती साहू ,रेवती साहू, पेमीन साहू, बसंतबाई साहू,लेखराम साहू, प्रेमलता साहू,कान्ति साहू, राही साहू, डॉ. सुन्दर साहू, कामता प्रसाद साहू, तेजकुमार साहू, बिसौहाराम साहू, सूरजमल साहू, सुखदेव साहू, दिनेश साहू, राजकुमार साहू, पुरन साहू, लता साहू, प्रमोद साहू, सुखचंद साहू, शैलेश साहू, दुलास साहू, अनिल साहू, कमलेश साहू, राजेश साहू, राजू साहू, बैसू साहू, मन्नू साहू, ब्रिजलाल साहू, कुमारी साहू, नर्मदा साहू, चन्द्रिका साहू, संतोषी साहू, अहेलिया साहू सहित स्वजातीय बंधुओ ने संगोष्ठी कार्यक्रम में  शामिल हुए।

यह भी पढ़े :- नक्सलवाद के खात्मे के लिए डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित: डिप्टी CM अरुण साव

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंवर सिंह साहू ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और उनके विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित करने का जिक्र करते हुए कहा कि यह गांधीजी के योगदान की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। (Chhattisgarh )

भाटापारा नगर साहू समाज
भाटापारा नगर साहू समाज

उपाध्यक्ष कल्याणी साहू ने गांधीजी के आपसी भाईचारे और सहयोग के महत्व पर जोर दिया, जबकि सचिव मनीराम साहू ने समाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए। महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक डॉ. वीणा साहू ने हर वर्ष 2 अक्टूबर को साहू समाज द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने और गांधीजी के आदर्शों का पालन करने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने भी गांधीजी के जीवन और योगदान की सराहना की।

भाटापारा नगर साहू समाज
भाटापारा नगर साहू समाज

संगोष्ठी को श्रीमती कमला साहू, श्रीमती सती साहू, श्रीमती परेमिन साहू, श्रीमती राजलक्ष्मी साहू एवं श्रीमती संध्या साहू ने संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन सह सचिव जीत नारायण साव ने किया और अंत में नगर अध्यक्ष राजेश साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!