Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : प्रभारी मंत्री ने कोविड से बचाव संबंधित तैयारियों की समीक्षा,रैंडम टेस्टिंग को बढ़ाने के दिए निर्देश

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर कोविड से बचाव संबंधित तैयारियों की समीक्षा किए। उन्होंने रैंडम टेस्टिंग पर जोर देतें हुए टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए है। उन्होंने आगें कहा कि जिले में अभी दशमलव 17 का संक्रमण दर है। जो कि 4 प्रतिशत से कम है फिर भी हमें सभी तरह की बचाव सम्बंधित तैयारियों को पूरी रखना है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : डॉ. डहरिया ने आरंग में करोड़ो रूपए के निर्माण कार्याें का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

 हम सभी ने दूसरे लहर के दौरान अपनों को खोया है। पुनः ऐसी स्थिती ना आये ऐसी आप सभी से अपेक्षा है। उन्होंने आगें कहा कि यह लड़ाई केवल सिर्फ प्रशासन के भरोसे ही नही जीता जा सकता है समाज के सभी वर्गो के सहयोग से ही हम कोविड को पूरी तरह से हरा सकतें है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिलें की स्वास्थ्य सम्बंधित तैयारियों की भी प्रशंसा की है। बैठक में कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने प्रभारी मंत्री एवं सभी जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सम्बंधित तैयारियों,टीकाकरण,टेस्टिंग,ऑक्सीज सिलेंडर,आईसीयू,बिस्तरों एवं दवाइयों की व्यवस्था सहित अभी तक कि गयी कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा,संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय,संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक शकुंतला साहू भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा,छत्तीसगढ़क कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर भी ऑनलाइन जुड़े हुए थे। इसके साथ ही सभी जनपद मुख्यालयों से जनप्रतिनिधि गण,एसडीएम, बीएमओ,सीएमओ, सीईओ,चेम्बर ऑफ कार्मस,स्वयं सेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों समेत स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही। जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा,अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,सँयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन, एडिशनल एसपी पीताम्बर पटेल, सीएचएमओ डॉ खेमराज सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी भी जुड़े रहे।

छत्तीसगढ़ : प्रभारी मंत्री ने कोविड से बचाव संबंधित तैयारियों की समीक्षा,रैंडम टेस्टिंग को बढ़ाने के दिए निर्देश
प्रभारी मंत्री ने कोविड से बचाव संबंधित दिए निर्देश

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बचाव सम्बंधित नियमों को कड़ाई से पालन एवं टीकाकरण को और अधिक बढ़ाने पर जोर देने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उसी तरह भाटापारा के व्यापारी प्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशन में 24 घन्टे जांच की करनें संबंधित सुझाव दिए। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर जैन को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन में आने जाने वाले यात्रियों से खतरा अधिक होता है।इसलिए यहां पर 24 घन्टे अनिवार्य रूप टेस्टिंग होना चाहिए। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी कदम से कदम मिला कर प्रशासन को सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!