Chhattisgarh News: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री की नब्ज़ पकड़ी, पढ़े पूरी खबर
CDTH Balodabazar : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज बलौदाबाजार स्थित चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल (CDTH) के नवीन 180 बिस्तरीय सुपर स्पेशलिटी परिसर का उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख हस्तियाँ मौजूद थीं। कार्यक्रम का आयोजन विधिवत रूप से किया गया, जिसमें डॉ. रमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व विशेष अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे।
यह भी पढ़े :- गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ की नक्सल विरोधी रणनीति की सराहना की, कहा, नक्सल मोर्चे में हो रहा बेहतर कार्य
उद्घाटन के बाद, डॉ. रमन सिंह और अन्य अतिथियों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान, अस्पताल के संचालक डॉ. नितिन तिवारी के चेम्बर में एक रोचक घटना घटी, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
डॉ. रमन सिंह, जो पेशे से एक चिकित्सक भी हैं, डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गए और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री की नब्ज़ जांची और उन्हें स्वस्थ होने की जानकारी दी। इस अद्वितीय पल को देखकर उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए और इसे शुभ शुरुआत का प्रतीक माना। (CDTH Balodabazar)

डॉ. रमन सिंह के इस क़दम को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग प्रभावित हुए और इसे नए अस्पताल की एक बेहतरीन शुरुआत माना। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद तिवारी पूर्व CMHO, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा, अस्पताल के संचालक डॉ. नितिन तिवारी व डॉ. गीतिका शंकर तिवारी, पीयूष मिश्रा आदि मौजूद थे। (CDTH Balodabazar)




