Chhattisgarh Accident: यात्रियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चे लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी पिकअप नहर में गिर गई. हादसे के दौरान पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे. जिसमें से 2 बच्चे लापता हुए है. पिकअप चालक के नशे में होने की बात सामने आई है. ऐसे में मामले की सूचना पर पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची और तलाशी की जा रही है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, जहरीला धुआं फैला, चालक फरार
मिली जानकारी के मुताबिक सभी सक्ति में जसगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. ऐसे में करीब 20 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी. पिकअप चालक के नशे में होने की बात सामने आई है जिसकी लापरवाही के चलते हादसा (Chhattisgarh Accident) हुआ।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसने पिकअप वाहन को मोहगांव की बड़ी नहर में जा गिरा। हादसे की जाकारी ग्रामीणों को होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें:- तेलासीपुरी धाम का है ऐतिहासिक महत्व, बाबा गुरु घासीदास की है कर्मभूमि
किसी तहत से नहर से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। नहर से जेसीबी के सहायता से पिकअप वाहन को बाहर निकाला जा रहा है। 18 लोगों को सुरक्षित नहर से बाहर निकले गए हैं। वहीं दो मासूम बच्चे इंद्र 6 वर्ष और अशोक जायसवाल 6 वर्ष लापता है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। (Chhattisgarh Accident)



