Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, जहरीला धुआं फैला, चालक फरार

Chhattisgarh : पेंड्रा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे आसपास एसिड का गैस फैल रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पेंड्रा पुलिस की टीम पहुच गई है। वहीं, टैंकर पलटने के बाद से टैंकर के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए है। फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं टैंकर के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए हैं. फिलहाल, पेंड्रा पुलिस एसिड के जहरीले गैस को फैलने से रोकने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें:- तेलासीपुरी धाम का है ऐतिहासिक महत्व, बाबा गुरु घासीदास की है कर्मभूमि

पेंड्रा में टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा : पेंड्रा थाना क्षेत्र में यह टैकर पलटा है. जानकारी के अनुसार, यह टैंकर झारखंड के रहला से चलकर मध्यप्रदेश के इंदौर जाने को निकाला था. पेंड्रा के पास दुर्गा पुजा के पंडाल लगे होने की वजह से ड्राइवर को रास्ता समझ नहीं आनया और वह टैंकर को पेंड्रा से नवागांव जाने वाले सड़क पर ले गया. तभी टैंकर की रफ्तार तेज होने के चलते सड़क के मोड़ पर हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया.

हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव जारी

घटना की खबर लगते ही आसपास के लोगों ने पेंड्रा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले टैंकर के चालक और परिचालक फरार हो गए थे. टैंकर में मौजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव जारी है, जो आसपास के गड्ढे में भर गया है. गैस रिसाव से खतरे के देखते हुए पुलिस की टीम आसपास से गुजरने वालो को घटनास्थल पर रुकने से मना कर रही है. क्योंकि कभी भी किसी भी तरह की घटना होने का खतरा बना हुआ है। (Chhattisgarh )

बेहद खतरनाक है हाइड्रोक्लोरिक एसिड

हाइड्रोक्लोरिक एसिड, निर्जल गैस या जलीय घोल के रूप में होता है. यह धातुओं के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है, जो विस्फोटक हो सकती है. कार्बनिक और अकार्बनिक क्षारकों, कार्बोनेटों, सल्फाइडों, कार्बाइडों, बोराइडों और फॉस्फाइडों के साथ प्रतिक्रिया करके विषाक्त या ज्वलनशील गैसें भी उत्पन्न करता है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!