Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल डेका माना में की दुर्गा पूजा, CM साय ने दी दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई

Governor Ramen Deka: राज्यपाल रमेन डेका माना कैंप और माना बाजार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले माना कैंप के महाकाली मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। साथ ही वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा-अर्चना की। वहीं पुष्पाजंलि अर्पित कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद राज्यपाल डेका माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए, जहां उन्होंने दुर्गा माता की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी और विधायक मोतीलाल साहू समेत कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज, परिसीमन समय पर करने के निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की शुभकामनाएं दी है। CM साय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना भी की है। उन्होंने कहा कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन माता शक्ति के आठवें स्वरूप माता महागौरी और नवमी पर देवी सिद्धिदात्रि स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना और सम्मान की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों में रचा बसा है। इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। (Governor Ramen Deka)

9वां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित

बता दें कि शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन को राम नवमी और महानवमी के नाम से जाना जाता है। यह दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप को समर्पित है। इस दिन भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करने के साथ कन्याओं का पूजन अथवा भोजन भी कराते हैं। ऐसा करने से भक्तों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। लोग इस दिन कन्या पूजन के साथ मां सिद्धिदात्री की विशेष रूप से पूजा आराधना करते हैं। मां को आदि शक्ति भगवती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने से भक्तों को सिद्धि और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। (Governor Ramen Deka)

Back to top button
error: Content is protected !!